फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा बत्रा सहित इन 8 एक्ट्रेस ने गुपचुप रचाई शादी, मेघना-सुरवीन ने तो 2 साल बाद बताया था सच

Fri, 12 Jul 2019 07:10 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Aarti Chabria, Pooja and Neha Dhupia - फोटो : instagram
बॉलीवुड को कई हिट फिल्म देने वाली पूजा बत्रा (Pooja Batra) ने बॉलीवुड एक्टर नवाब शाह (Nawab Shah) से गुपचुप शादी कर ली है। इस खबर को पूजा की बेस्ट फ्रेंड कश्मीरा शाह ने कंफर्म किया। नवाब ने ईद पर इंस्टाग्राम के जरिए पूजा के साथ अपना रिलेशन कंफर्म किया था । उन्होंने अपनी और पूजा की एक फोटो शेयर की थी । नवाब ने फोटो के कैप्शन में लिखा था कि उन्हें 46 साल बाद अपनी सोलमेट मिली है। हालांकि पूजा ऐसी पहली एक्ट्रेस नहीं हैं जिन्होंने चोरी छिपे शादी की हो। जानिए उन एक्ट्रेस के बारे में जिन्होंने गुपचुप शादी की।
विज्ञापन

2 of 8
Aarti Chabria and Visharad Beedassy - फोटो : instagram
कई सारी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस आरती छाबड़िया (Aarti Chabria) ने 25 जून को विशारद से गुपचुप शादी रचाई। आरती ने पारंपरिक रीति रिवाज से शादी की जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं। शादी के बाद आरती पति संग हनीमून के लिए मालदीव गई थीं। सोशल मीडिया पर आरती ने हनीमून की तस्वीरें शेयर की थीं। 
विज्ञापन

3 of 8
neha dhupia - फोटो : file photo
अंगद बेदी और नेहा धूपिया ने भी साल 2018 में गुपचुप तरीके से दिल्ली के गुरुद्वारे में सात फेरे ले लिए थे। नेहा ने शादी का खुलासा सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करके किया था। शादी के कुछ वक्त बाद ही नेहा ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ शेयर की थी।

4 of 8
Meghna Naidu with husband - फोटो : file photo
'कलियों का चमन' गाने से फेमस होने वाली एक्ट्रेस मेघना नायडू (Meghna Naidu) ने पुर्तगाली टेनिस प्लेयर Luis Miguel Reis से गुपचुप शादी कर ली थी। मेघना ने 2 साल तक अपनी शादी को सीक्रेट रखा। यह बात सिर्फ उनके करीबियों को ही पता थी। मेघना की शादी की खबर वायरल हुई तो उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर कर अपनी शादी को कंफर्म किया। 
विज्ञापन

5 of 8
urmila - फोटो : file photo
उर्मिला ने साल 2016 में कश्मीरी बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन अख्तर मीर से गुपचुप शादी कर ली थी। दिलचस्प बात यह है कि मोहसिन उर्मिला से उम्र में 10 साल छोटे हैं। हाल ही में उर्मिला ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर किस्मत आजमाईं हालांकि वह चुनाव हार गईं। 
विज्ञापन

6 of 8
surveen - फोटो : file photo
फिल्म 'हेट स्टोरी 2' की अभिनेत्री सुरवीन चावला ने हाल ही में बेटी को जन्म दिया है। सुरवीन ने बेटी का नाम ईवा रखा है। सुरवीन ने साल 2015 में अक्षय ठक्कर से शादी रचाई थी, लेकिन उन्होंने यह शादी लोगों से दो साल तक छिपाकर रखी थी। ऐसे में साल 2017 में शादी की तस्वीर शेयर कर सुरवीन ने अपने फैन्स को चौंका दिया था। 
विज्ञापन

7 of 8
John Abraham, Priya Runchal - फोटो : instagram
जॉन अब्राहम ने बिपाशा के साथ रिश्तों को लेकर खूब चर्चा बटोरी। बिपाशा से ब्रेकअप के कुछ वक्त जॉन ने प्रिया के साथ गुपचुप शादी कर ली थी। जॉन ने साल 2014 में प्रिया से शादी की थी। 
विज्ञापन

8 of 8
sajidsajid divya bharti divya bharti - फोटो : file photo
बला की खूबसूरत दिव्या भारती अब हमारे बीच नहीं है। दिव्या भारती ने भी साजिद नाडियाडवाला से गुपचुप शादी की थी। दिव्या और साजिद की शादी की जानकारी सिर्फ उनके कुछ ही दोस्तों को थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें