बॉलीवुड को कई हिट फिल्म देने वाली पूजा बत्रा ने बॉलीवुड एक्टर नवाब शाह से शादी कर ली है। इस खबर को पूजा की बेस्ट फ्रेंड कश्मीरा शाह ने भी कंफर्म किया । कश्मीरा कहती हैं, 'मैं दुआ करती हूं कि पूजा को दुनिया की सारी खुशियां मिले । पूजा को भी खुश रहने का हक है । मैं बहुत उत्साहित हूं । नवाब का हमारे परिवार में स्वागत है ।' पूजा और नवाब ने जम्मू-कश्मीर में शादी की है ।
विज्ञापन
2 of 7
Pooja Batra marries Nawab Shah
- फोटो : instagram
नवाब ने ईद पर इंस्टाग्राम के जरिए पूजा के साथ अपना रिलेशन कंफर्म किया था । उन्होंने अपनी और पूजा की एक फोटो शेयर की थी । नवाब ने फोटो के कैप्शन में लिखा था कि उन्हें 46 साल बाद अपनी सोलमेट मिली है। ईद के बाद से नवाब लगातार पूजा के साथ तस्वीरें शेयर कर रहे हैं ।
विज्ञापन
3 of 7
pooja batra nawwab shah
- फोटो : social media
कभी बाइक पर तो कभी स्विमिंग पूल में दोनों को साथ देखा गया । अब जब नवाब और पूजा ने शादी कर ली है तो उनकी शादी कुछ तस्वीरें आपको दिखाते हैं । इन तस्वीरों को नवाब ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है । हालांकि शादी की तस्वीरें अभी तक सामने नहीं आईं हैं ।
4 of 7
nawwab shah
- फोटो : social media
नवाब ने 7 दिन पहले एक फोटो शेयर की थी । इसमें नवाब और पूजा का हाथ नजर आ रहा है । पूजा के हाथ में लाल रंग की चूडिया हैं । वहीं तीन दिन पहले शेयर की हुई तस्वीर में पूजा, नवाब के साथ दिख रही हैं । इसमें लाल चूडियों के अलावा पूजा के हाथ में मेहंदी भी लगी है ।
विज्ञापन
5 of 7
pooja batra nawwab shah
- फोटो : social media
कुछ तस्वीरों में पूजा और नवाब समुद्र किनारे एंज्वॉय करते भी दिखे । इस समय दोनों गोवा में हैं । बता दें कि ये पूजा की दूसरी शादी है । पूजा ने साल 2002 में सर्जन डॉक्टर सोनू अहलूवालिया से शादी की थी और अमेरिका जाकर बस गई थीं। 9 साल बाद दोनों का तलाक हो गया ।
विज्ञापन
6 of 7
Pooja Batra and Sonu Ahluwalia
- फोटो : file photo
अपने तलाक को लेकर पूजा ने कहा था, 'मेरी जिंदगी बहुत मुश्किलों से गुजरी है । 8 साल की शादी में मैं निगेटिव एनर्जी से घिरी रही । डिवॉर्स लेना मेरे लिए जरूरी हो गया था ।' शादी टूटने के बाद पूजा ने प्यार को एक मौका दिया था। इस बात की जानकारी पूजा ने साल 2016 में दिए एक इंटरव्यू में कही थी ।
पूजा ने बताया था, 'हां, मेरा एक यूरोपियन ब्वॉयफ्रेंड है । अगर आप दोबारा शादी करने के बारे में पूछेंगे तो ऐसा नहीं होने वाला है । क्योंकि मैं अब आजादी से रहना चाहती हूं । आर्थिक रूप से मैं मजबूत हूं । अभी शादी का कोई इरादा नहीं है ।' पूजा का ये रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया । अब नवाब के रूप में पूजा को अपना सच्चा प्यार मिल गया है ।