'विरासत' एक्ट्रेस पूजा बत्रा उस समय सुर्खियाें में आ गईं जब उन्होंने एक्टर नवाब शाह से गुपचुप तरीके से शादी कर ली। पूजा और नवाब अपने सोशल मीडिया पर साथ में कई तस्वीरें शेयर कर रहे थे लेकिन शादी की खबर को कंफर्म नहीं किया था । अब पहली बार पूजा ने अपनी शादी को लेकर बयान दिया है। साथ ही इस नए-नवेले जोड़े की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
pooja batra nawwab shah
- फोटो : social media
पूजा ने बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा, 'हां हमने शादी कर ली है । हमने दिल्ली में शादी की थी । शादी में सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल थे । मेरे दोस्त मुझसे पूछते थे कि हम शादी में देरी क्यों कर रहे हैं । मैं हवा के साथ बहना चाहती थी लेकिन फिर मुझे लगा कि नवाब ही वो शख्स हैं जिनके साथ मैं अपनी पूरी जिंदगी बिता सकती हूं ।'
विज्ञापन
3 of 6
pooja batra, nawab shah
- फोटो : social media
'इसके बाद देर करने का कोई सवाल ही नहीं उठता । तो अब हम शादीशुदा हैं । हमने 4 जुलाई को आर्य समाज से शादी की । हम इस हफ्ते अपनी शादी रजिस्टर करवा लेंगे ।' पूजा और नवाब ने सिर्फ 5 महीने ही एक-दूसरे को डेट किया, इसके बाद शादी कर ली । इस बारे में भी पूजा ने बात की ।
4 of 6
pooja batra nawwab shah
- फोटो : social media
उन्होंने कहा, 'मैं नवाब को फिल्म इंडस्ट्री में काम करने की वजह से जानती थी । फरवरी में हमारे एक दोस्त ने हम दोनों को फिर से मिलवाया । इसके बाद हमारी बॉन्डिंग और मजबूत हो गई । मुझे लगता है कि हम सही समय पर दोबारा मिले । हम इमोशनली एक जैसे हैं और सही समय पर ये इमोशन मिले ।'
विज्ञापन
5 of 6
pooja batra nawwab shah
- फोटो : social media
पूजा और नवाब इन दिनों गोवा में अपना हनीमून मना रहे हैं । उन्होंने आगे बताया, 'हमारे रिलेशन के शुरुआती दिनों में नवाब मुझे एयरपोर्ट पर लेने आए थे । उसी समय वो मुझे शादी के लिए प्रपोज करना चाहते थे लेकिन नर्वस हो गए और उसने ये आइडिया छोड़ दिया । फिर उन्होंने मुझे दिल्ली में प्रपोज किया । इसके बाद वो अपने पैरेंट्स के साथ मेरे परिवारवालों से मिलने के लिए घर आया ।'
बता दें कि ये पूजा की दूसरी शादी है । पूजा ने साल 2002 में सर्जन डॉक्टर सोनू अहलूवालिया से शादी की थी और अमेरिका जाकर बस गई थीं। 9 साल बाद दोनों का तलाक हो गया । अब पूजा ने प्यार को एक और मौका दिया । पूजा को नवाब के रूप में सच्चा जीवन साथी मिल गया है ।