फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी समय अक्षय कुमार पर फिदा थी ये एक्ट्रेस, टूटा रिश्ता तो एक्टिंग छोड़ चली गईं अमेरिका

Mon, 28 Oct 2019 12:15 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
pooja batra - फोटो : सोशल मीडिया
90 के दशक में जिस वक्त जूही चावला, रवीना टंडन, माधुरी दीक्षित और शिल्पा शेट्टी जैसी अभिनेत्रियों का राज था, उस वक्त एक ऐसी एक्ट्रेस ने एंट्री की थी जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। इस अभिनेत्री को देख लोगों को लगने लगा था कि ये जल्द ही बाकी के लिए मुश्किल खड़ी कर देगी।
विज्ञापन

2 of 6
पूजा बत्रा
ये एक्ट्रेस थीं पूजा बत्रा। मिस इंडिया-एशिया पेसिफिक रहीं पूजा बत्रा फिल्म 'विरासत' से बॉलीवुड में आईं। इस फिल्म में पूजा के साथ तबू जैसी टेलेंटेड हीरोइन थीं। फिल्म में पूजा का कोई बड़ा रोल नहीं था, बावजूद इसके उनकी परफॉर्मेंस को नोटिस किया गया।
विज्ञापन

3 of 6
पूजा बत्रा
धीरे-धीरे पूजा बत्रा का सक्सेस ग्राफ बढ़ने लगा और इसी के साथ वो बाकी स्टार्स की भी पसंद बन गईं। पूजा बत्रा ने अपने करियर में अनिल कपूर के अलावा, गोविंदा, संजय दत्त और अक्षय कुमार जैसे कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया। अक्षय के साथ तो पूजा बत्रा के लव अफेयर के भी चर्चे उड़े। दोनों के रिलेशनशिप की खबरें बॉलीवुड गलियारों में खूब चटखारे लेकर सुनी जा रही थीं, लेकिन पूजा बत्रा और अक्षय को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा। दोनों एक दूसरे पर फिदा थे। पूजा ने अक्षय के करियर को संवारने में खूब मदद की।

4 of 6
Pooja Batra and Sonu Ahluwalia - फोटो : file photo
सब अच्छा चल रहा था..और चाहिए भी क्या था ? प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल लाइफ...सब ट्रैक पर था, लेकिन जल्द ही उनका और अक्षय का ब्रेक-अप हो गया। कहा गया कि अक्षय ने किसी और के साथ अफेयर के चलते पूजा बत्रा से  ब्रेक-अप कर लिया। इसकी टीस पूजा बत्रा के दिल में रह गई।
विज्ञापन

5 of 6
पूजा बत्रा
पूजा बत्रा इससे काफी टूट गईं और फिर कुछ समय बाद ही उन्होंने एक एनआरआई से शादी कर ली और लॉस एंजेलिस चली गईं। उन्होंने एक्टिंग छोड़ समाज सेविका का काम शुरु कर दिया। पूजा बत्रा ने मुक्ति फाउंडेशन के जरिए एड्स, बेघर बच्चों तक की मदद की। इसके अलावा उन्होंने कश्मीर में घायल हुए जवानों की भी मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
pooja batra - फोटो : social media
पहले पति के साथ भी पूजा का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया और 8 साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया। इस साल 4 जुलाई को पूजा ने एक्टर नवाब शाह को डेट करने के बाद शादी कर ली।

पहले पति को तलाक देकर इस एक्टर के प्यार में पड़ गई थीं पूजा बत्रा, गुपचुप रचा ली थी दूसरी शादी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें