फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ponniyin Selvan vs Baahubali: ट्विटर पर भिड़े 'पीएस 1' और 'बाहुबली' के फैंस, यहां जानें क्या है पूरा माजरा

Fri, 30 Sep 2022 05:04 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मणिरत्नम की बिग बजट फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' रिलीज हो गई है।सोशल मीडिया पर इस फिल्म को अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी बीच कुछ लोगों ने 'पीएस 1' की तुलना 'बाहुबली' से की है, जिसके बाद दोनों फिल्म के फैंस के बीच बहस शुरू हो गई है।
विज्ञापन
बाहुबली, पीएस 1 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते कुछ समय से साउथ सिनेमा की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही हैं और अब फैंस के बीच धमाल मचाने के लिए मणिरत्नम की बिग बजट फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' रिलीज हो गई है। इस मल्टी स्टारर फिल्म में चियान विक्रम, ऐश्वर्या राय, तृषा, जयम रवि, और कार्ति जैसे सितारे एक साथ नजर आ रहे हैं और फैंस के बीच भी इस फिल्म का जबरदस्त बज बना हुआ है। लेकिन 'पीएस 1' के रिलीज होते हुए 'बाहुबली' फिल्म के फैंस काफी ज्यादा नाराज हो गए हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों द्वारा 'पीएस 1' की तुलना 'बाहुबली' से हो रही है।

विज्ञापन

'पीएस 1' आज यानी 30 सितंबर को तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम के साथ हिंदी भाषा में भी रिलीज हुई है, जिसे ट्विटर पर शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में कई ऐसी चीजें हैं, जो दर्शकों को अच्छी लगी हैं। लेकिन इसी बीच कुछ दर्शकों ने इस फिल्म की तुलना एस एस राजामौली की 'बाहुबली' से की है। लोगों का आरोप है कि 'पीएस 1' के कुछ सीन्स 'बाहुबली' के कॉपी किए गए हैं, जिसके बाद 'पीएस' के दर्शकों का गुस्सा भी सोशल मीडिया पर फूट पड़ा है। लोग यह कह रहे हैं कि 'पीएस 1' एतिहासिक फिल्म है और 'बाहुबली' एक फैंटेसी फिल्म थी। दोनों फिल्मों के फैंस जमकर ट्वीट कर रहे हैं।
 
एक यूजर ने लिखा, 'बाहुबली भारतीय सिनेमा में मील का पत्थर है। अपनी तरह का इकलौता। काल्पनिक और जीवन से बड़ी फिल्म। इस फिल्म का दुनिया भर में कई लोगों ने आनंद लिया। आप बाहुबली को नीचा किए बिना पोन्नियिन सेल्वन की सराहना कर सकते हैं। आप तेलुगू दर्शकों के बीच नफरत फैला रहे हैं।'
 

दूसरे ने लिखा, 'क्यों ईर्ष्या हो रही है। टॉलीवुड के प्रशंसक पोन्नियिन सेलवन को बिना देखें नफरत फैला रहे हैं? यह मत भूलिए कि तमिल लोगों ने जश्न मनाया और रिलीज होने पर#बाहुबली के लिए प्यार बरसाया। हम वही थे जिन्होंने फिल्म को समर्थन किया।'
 

यहां देखें बाकी ट्वीट्स
 

 
विज्ञापन

'पीएस 1' एक हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म है, जिसके दो पार्ट रिलीज होंगे। इस फिल्म की कहानी चोल साम्राज्य के इर्द-गिर्द घूमती है। हालांकि, इस फिल्म को टक्कर देने के लिए सिनेमाघरों में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म 'विक्रम वेधा' रिलीज हुई है। यह साउथ की हिट फिल्म 'विक्रम वेधा' का ही ऑफिशियल रीमेक है। ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की इस फिल्म का भी फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। ऐसे में देखना होगा कि कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा पाती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें