फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PS1: 'पोन्नियिन सेल्वन' के सेट से सामने आईं बीटीएस तस्वीरें, को-स्टार्स के साथ मस्ती करती दिखीं ऐश्वर्या राय

Mon, 26 Sep 2022 05:14 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
पीएस-1 स्टार कास्ट - फोटो : insta- filmfare
साउथ सिनेमा के मेकर्स भी इन दिनों एक के बाद एक शानदार फिल्में लेकर आ रहे हैं। दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने निर्देशक मणिरत्नम इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' (पीएस 1) से सिनेमाघरों में धमाल मचाने के तैयार हैं। इस फिल्म में चियान विक्रम, तृषा, जयम रवि, और कार्थी जैसे सितारे एक साथ नजर आने वाले हैं, वहीं अभिनेत्री ऐश्वर्या राय भी 'पीएस 1' में अहम किरदार निभाती दिखाई देंगी। आज फिल्म के सेट से कुछ बीटीएस तस्वीरें सामने आई हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
पोन्नियिन सेल्वन बीटीएस तस्वीरें - फोटो : insta-Filmfare
'पीएस 1' के सेट से सामने आईं बीटीएस तस्वीरें
पोन्नियिन सेल्वन के सेट से साझा की गई इन बीटीएस (बिहाइंड द सीन/ कैमरे के पीछे के दृश्य) तस्वीरों में ऐश्वर्या राय और अन्य को-स्टार्स को फुर्सत के पल बिताते देखा जा सकता है। ऐश्वर्या और उनके को-स्टार मस्ती भरे अंदाज में सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। सभी को राजसी कपड़े पहने देखा जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
पोन्नियिन सेल्वन बीटीएस तस्वीरें - फोटो : insta-Filmfare
पोन्नियनि सेल्वन में ऐश्वर्या राय का किरदार 
ऐश्वर्या राय फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' से लंबे समय के बाद पर्दे पर वापसी कर रही है। 'पीएस 1' ऐश्वर्या राय मंदाकिनी देवी का किरदार निभाती नजर आएंगी। जानकारी के मुताबिक, ऐश्वर्या इस फिल्म में डबल रोल प्ले कर रही हैं।  
विज्ञापन

4 of 4
पीएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया
मणिरत्नम के निर्देशन में बनी 'पोन्नियिन सेल्वन' एक हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म तमिल नॉवेल पर आधारित है, जिसकी कहानी चोल साम्राज्य के इर्द-गिर्द घूमती है। इस नॉवेल को कल्कि कृष्णमूर्ति के द्वारा लिखा गया है। इस फिल्म को बनाने में तकरीबन 500 करोड़ की लागत आई है। यह फिल्म 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।  वहीं इस दिन ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'विक्रम वेधा' भी रिलीज होने वाली है। दोनों फिल्मों में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें