फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावती' पर बड़े खुलासे के बाद भंसाली के ऑफिस को पुलिस ने घेरा, हालात गंभीर

Fri, 10 Nov 2017 07:47 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
विवादों में घिरी ऐतिहासिक फिल्म 'पद्मावती' की रिलीज की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, हालात गंभीर होते जा रहे हैं। इस बात की तस्दीक कर रही है मुंबई पुलिस द्वारा फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को मुहैया कराई गई पुलिस सुरक्षा।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : Twitter
हिंदुवादी संगठनों के भारी विरोध के बाद संजय लीला भंसाली के मुंबई स्थित जुहू ऑफिस के बाहर भारी पुलिस बल तैनात देखा गया। फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर के बंगले से चंद कदम दूर और एक्टर वरूण धवन के दफ्तर से ठीक सामने स्थित भंसाली के ऑफिस के बाहर 15-16 पुलिसकर्मी तैनात थे।
विज्ञापन

3 of 5
'स्पॉटबॉय' ने सुरक्षा में मौजूद अधिकारियों से बात की तो उन्होंने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए संजय लीला भंसाली को 24 घंटे सुरक्षा देने का फैसला लिया गया है, जो बीती रात से फिल्म के रिलीज होते तक चलेगा।

4 of 5
याद हो कि राजस्थान के जयपुर के जयगढ़ किले में चल रही इस पीरियड ड्रामा फिल्म 'की शूटिंग के दौरान राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा मचाया था और सेट में तोड़-फोड़ के साथ हाथा-पाई के दौरान भंसाली को थप्पड़ भी मारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वैसे बुधवार शाम संजय लीला भंसाली ने खुद ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट कर अलाउद्दीन खिलजी और रानी पद्मावती के बीच कथित रूप से फिल्माए जा रहे लव सीन का खंडन किया था। बता दें कि फिल्म में खिलजी का किरदार रणवीर सिंह और 'पद्मावती' का किरदार दीपिका पादुकोण निभा रही हैं।
  This is my tribute to the sacrifice, valour and honour of Rani Padmavati! – Sanjay Leela Bhansali @RanveerOfficial @deepikapadukone @shahidkapoor https://t.co/RfxgTzFtch — Padmavati (@FilmPadmavati) November 8, 2017

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें