Vir Das
- फोटो : Social Media
पूर्व पायलट हरोल्ड और रथिना का कहना है कि वे वीर दास से इतने डर गए हैं कि उन्होंने अपने बेटे को सिंगापुर से बुला लिया है ताकि वो उनके साथ मुंबई में रहे। मुंबई मिरर के मुताबिक हरोल्ड ने कहा, 'मैं अपनी पत्नी के साथ इस पैतृक घर में रहता हूं। मेरा बेटा एक पायलट है और सिंगापुर में रहता है। दास ने यह संपत्ति मार्च 2019 में किराए पर ली थी और तब से वह यहां उपद्रव पैदा कर रहा हैं।'