केवल कंगना ही नहीं कंपनी के जिली ब्रैंड का इंडॉर्समेंट कर चुकी बिपाशा बसु ने भी कुछ इसी तरह का आरोप लगाया है। बिपाशा ने टेक्स्ट मेसेज के जरिए ईटी को बताया, 'मेरे मैनेजर ने कॉन्ट्रैक्ट की अवधि समाप्त होने के बाद जिली को मेरी पिक्चर्स का इस्तेमाल करने से रोकने की पूरी कोशिश की थी, लेकिन इसके बावजूद वे विदेश में भी मेरी पिक्चर्स का इस्तेमाल करते रहे और इस वजह से मुझे बहुत से जूलरी इंडॉर्समेंट नहीं मिले।'