फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका, कंगना ही नहीं इन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को भी चूना लगा चुका है नीरव मोदी, ये है वजह

Wed, 21 Feb 2018 12:05 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
पंजाब नेशनल बैंक से 11,400 करोड़ रुपए का घोटाला कर भागे भारत के जाने-माने व्यापारी नीरव मोदी और उनके रिश्तेदार मेहुल चौकसी के गीतांजलि ग्रुप के लगभग सभी स्टोर्स पर ताला लग गया है। इस बीच बॉलीवुड से बेहद चौंका देने वाली खबरें आ रही है। गीतांजलि ग्रुप के नक्षत्र और जिली जैसे ब्रैंड्स को प्रमोट करने वाले सेलिब्रिटीज ने मेहुल पर बकाया रकम न चुकाने और गड़बड़ियां करने के आरोप लगाए हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Kangana Ranaut
इन दिनों पॉलिटिक्स में एंट्री को लेकर चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के स्पोक्सपर्सन का कहना है कि कंगना ने 2016 में नक्षत्र का इंडॉर्समेंट किया था और गीतांजलि ग्रुप ने अभी तक कंगना की पूरी फीस नहीं दी है। उनकी कंपनी पर अभी तक काफी रकम बकाया है।
विज्ञापन

3 of 6
केवल कंगना ही नहीं कंपनी के जिली ब्रैंड का इंडॉर्समेंट कर चुकी बिपाशा बसु ने भी कुछ इसी तरह का आरोप लगाया है। बिपाशा ने टेक्स्ट मेसेज के जरिए ईटी को बताया, 'मेरे मैनेजर ने कॉन्ट्रैक्ट की अवधि समाप्त होने के बाद जिली को मेरी पिक्चर्स का इस्तेमाल करने से रोकने की पूरी कोशिश की थी, लेकिन इसके बावजूद वे विदेश में भी मेरी पिक्चर्स का इस्तेमाल करते रहे और इस वजह से मुझे बहुत से जूलरी इंडॉर्समेंट नहीं मिले।' 

4 of 6
bipasha basu
आपको बता दें कि बिपाशा को नीरव मोदी ने अपनी जूलरी के लिए ग्लोबल ब्रैंड एम्बेस्डर बनाया था। बिपाशा ने पिछले हफ्ते कहा था कि वह पंजाब नेशनल बैंक की मुंबई ब्रांच में नीरव मोदी के 11,400 करोड़ रुपये के खुलासे के बाद बिपाशा ने उनके लग्जरी ब्रैंड से कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के लिए कानूनी सलाह ले रही हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Kriti Sanon
हालांकि कंपनी के जिली ब्रैंड की मौजूदा ब्रैंड एंबेसडर कृति सैनन के एजेंट ने इस मामले में किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। क्वॉन एंटरटेनमेंट के को फाउंडर विजय सुब्रमण्यम, जो कि कृति सैनन के प्रतिनिधि हैं, ने कहा कि यह मामला उप न्यायिक है। इसलिए हम इस मामले में अभी कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
PRIYANKA
इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने भी नीरव मोदी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। प्रियंका की मैनेजमेंट टीम ने आरोप लगाया है कि उन्‍हें उनके विज्ञापनों के लिए उतना पैसा नहीं दिया गया, जितना कॉन्ट्रैक्ट में लिखा गया था। हालांकि बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की अरबपति हस्तियां नीरव मोदी के क्लाइंट रहे हैं। उनका सीधे तौर पर तो नीरव मोदी से कनेक्शन नहीं था लेकिन, घोटाले खुलने के बाद से उनका नाम भी बदनाम हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें