फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव से पहले पीएम मोदी ने आलिया, रणवीर और दीपिका को किया ट्वीट, बोले- 'अपना टाइम आ गया है..'

Wed, 13 Mar 2019 11:09 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
pm modi
बॉलीवुड सेलेब्रिटीज को अक्सर देश के हित में चलने वाली योजनाओं को प्रमोट करते देखा गया है । इसमें रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा, अमिताभ बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, करण जौहर और कंगना रनौत जैसे बड़े सितारे बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं । पिछले दिनों बॉलीवुड के स्टार्स पीएम मोदी से मुलाकात करने दिल्ली पहुंचे थे । 
विज्ञापन

2 of 5
पीएम मोदी
वहीं अब पीएम मोदी ने इन स्टार्स को टैग करते हुए लोकसभा चुनाव को लेकर ट्वीट किया है । दरअसल, पीएम मोदी ने इस स्टार्स से कहा है कि वे लोगों को वोट देने के लिए जागरूक करें । लोकसभा चुनाव अप्रैल में होने वाले हैं । 11 अप्रैल को वोटिंग का पहला चरण होगा ।
विज्ञापन

3 of 5
alia bhatt at akash ambani wedding
वहीं 23 मई को मतगणना होगी । पीएम मोदी ने आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा को टैग करते हुए ट्वीट किया, 'आप लोगों को वोट देने के लिए कहें । आपको लोग आइडल मानते हैं । मुझे पूरी उम्मीद है कि जनता आपकी बात जरूर सुनेगी ।'
 

 

4 of 5
lata mangeshkar
वहीं लता मंगेशकर को पीएम मोदी ने दीदी कहा और एआर रहमान को टैग करते हुए लिखा, 'कृपया आप लोग भी कुछ कहें । मेरा निवेदन है आप जैसे स्टार्स अगर लोगों से वोट करने की अपील करेंगे तो वो जरूर सुनेंगे । वोट जनता की आवाज का एक जरिया है ।'
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Deepika Padukone-Ranveer Singh - फोटो : social media
इसके अलावा पीएम मोदी ने रणवीर सिंह, वरुण धवन और विक्की कौशल को टैग करते हुए लिखा, 'मेरे युवा दोस्तों आप युवाओं को वोट करने के लिए प्रेरित करें । अब उनसे कहें- अपना टाइम आ गया है और अपने जोश को हाई रखते हुए वोटिंग सेंटर पर जा मतदान जरूर करें।'
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें