फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्योते के बाद भी मोदी के शपथ ग्रहण में नहीं पहुंचीं 'सिंघम' की हीरोइन, इस वजह से हो गई बड़ी चूक

Fri, 31 May 2019 09:29 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kajal Aggarwal - फोटो : social media
चुनावों में भारी जीत हासिल करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने दूसरे कार्यकाल के लिए 30 मई को शपथ ग्रहण लिया। यह समारोह दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया गया जिसमें ना केवल राजनीति बल्कि दूसरे क्षेत्र की मशहूर हस्तियों को आमंत्रण भेजा गया। इस दौरान शाहिद कपूर, करण जौहर, रजनीकांत, बोनी कपूर, राजकुमार हिरानी और कपिल शर्मा समेत कई सितारे पहुंचे। इन सबके बीच एक मशहूर एक्ट्रेस को न्योता मिलने के बावजूद वो इस समारोह का हिस्सा नहीं बन पाईं।
विज्ञापन

2 of 5
काजल अग्रवाल - फोटो : social media
ये एक्ट्रेस हैं स्पेशल 26 और सिंघम जैसी फिल्में करने वालीं काजल अग्रवाल। काजल ने अपने इंस्टाग्राम पर शपथ ग्रहण समारोह का इनविटेशन कार्ड शेयर करते हुए लिखा- 'डियर, नरेंद्र मोदी सर और महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी, मैं आपको धन्यवाद कहना चाहती हूं कि मुझे शपथ समारोह का न्योता दिया गया। खुद को सम्मानित महसूस कर रही हूं कि मुझे इस ऐतिहासिक मौके का गवाह बनने का मौका मिला लेकिन मुझे यह इनवाइट देर से मिला है इसलिए मैं समय पर दिल्ली नहीं पहुंच पाऊंगी। मुझे इस बात के लिए बेहद बुरा लग रहा है। आपको नए कार्यकाल के लिए बधाई।'
विज्ञापन

3 of 5
Kajal Aggarwal - फोटो : amar ujala
वर्कफ्रंट की बात करें तो काजल बॉलीवुड फिल्म क्वीन के तमिल रीमेक पेरिस-पेरिस में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन रमेश अरविंद ने किया है। वहीं बॉलीवुड की बात करें तो काजल ने अक्षय कुमार के साथ वो स्पेशल 26 में नजर आई थीं तो वहीं अजय देवगन के साथ 'सिंघम' की हीरोइन बनी थीं।

4 of 5
karan johar - फोटो : Twitter
बॉलीवुड के अलावा मुकेश अंबानी पत्नी नीता अंबानी के साथ शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बने हैं। पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में करण जौहर भी पहुंचे। काले रंग के कुर्ते में करण जौहर बेहद स्टाइलिश नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bollywood celebs - फोटो : Twitter
शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा राजपूत को लेकर पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। यहां डायरेक्टर अभिषेक कपूर सेल्फी लेते दिख रहे हैं। उनके बगल में राकेश ओम प्रकाश मेहरा, सिद्धार्थ रॉय कपूर, बोनी कपूर और राजकुमार हिरानी भी नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें