फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'चंद्रयान 2' को लेकर अनुष्का शर्मा ने किया था ट्वीट, अब पीएम मोदी ने इस तरह दिया जवाब

Sun, 08 Sep 2019 03:34 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
anushka sharma - फोटो : social media
भारत के 'चंद्रयान 2' मिशन को उस समय झटका लगा जब लैंडर विक्रम चंद्रमा की सतह से महज दो किलोमीटर पहले इसरो का संपर्क टूट गया । इससे भारतवासियों को काफी दुख हुआ । हालांकि देशवासियों ने ISRO के वैज्ञानिकों की तारीफ करते हुए उनका हौसला बढ़ाया । वहीं कुछ सेलेब्रिटीज ने भी वैज्ञानिकों के लिए ट्वीट किया । 
 
विज्ञापन

2 of 5
anushka sharma - फोटो : amar ujala
अनुष्का शर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल से वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाते हुए एक ट्वीट किया था । उन्होंने लिखा, 'ये केवल आगे बढ़ने वाले कदम हैं, ना कि पीछे, और एक देश होने के नाते हमें अपने वैज्ञानिकों पर उनके दृढ़ निश्चय और उपलब्धियों पर गर्व है । आप सभी वास्तव में प्रेरणादायक हैं ।' 
विज्ञापन

3 of 5
anushka sharma - फोटो : instagram
अनुष्का के इस ट्वीट पर अब पीएम मोदी ने जवाब दिया है । मोदी ने अनुष्का के पोस्ट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'बिल्कुल सही, हमें अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है । इसरो ने हजारों दिमागों को साइंस लेने की प्रेरणा दी है और ये अपने आप में ही बहुत बड़ी जीत है ।' पीएम मोदी के इस ट्वीट पर लोग भी खूब रिएक्ट कर रहे हैं ।



 

4 of 5
नरेंद्र मोदी ने इसरो अध्यक्ष के सिवन को गले लगाया - फोटो : ANI
बता दें कि इसरो चीफ के. सिवन जब पीएम मोदी को बाहर तक छोड़ने आए, तो अचानक वो भावुक हो गए । इस भावुक पल में प्रधानमंत्री मोदी ने आगे बढ़कर के. सिवन को गले लगा लिया और उनकी पीठ थपथपाकर हौसला अफजाई की । देश के प्रधानमंत्री के इस रवैये ने लगभग हर किसी को भावुक कर दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
akshay kumar - फोटो : social media
बता दें कि अनुष्का शर्मा के अलावा सोनम कपूर, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अमिताभ बच्चन जैसे कई सितारों ने इसरों के वैज्ञानिकों की तारीफ की । ऐसे में पीएम मोदी ने अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर, मधुर भंडारकर जैसे कई सितारों के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए उनकी बात का समर्थन किया है ।

चंद्रयान 2 की खबरों के बीच ट्रोल हो गईं आलिया भट्ट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें