फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

शबाना आजमी के एक्सीडेंट की खबर से दुखी हुए पीएम मोदी, ट्विटर पर लिखी ये बात

Sun, 19 Jan 2020 03:08 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
1 of 4
PM Modi - फोटो : Social Media
17 जनवरी को गीतकार जावेद अख्तर ने अपना 75वां जन्मदिन मनाया था। इस खास मौके पर एक शानदार पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमें बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं थीं। पार्टी में जावेद अख्तर की पत्नी और अभिनेत्री शबाना आजमी बहुत खुश नजर आ रहीं थीं। लेकिन इसके एक दिन ये खुशी अचानक से गम में बदल गई। एक सड़क हादसे में शाबाना आजमी बुरी तरह घायल हो गईं। ये खबर सुनते ही लोग शबाना आजमी की सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके जल्द ठीक होने की कामना की है।

2 of 4
pm modi - फोटो : PMO INDIA
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, 'शबाना आजमी जी के एक्सिडेंट की खबर दुखद है। मैं उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।' छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी ट्वीट कर शबाना आजमी के लिए दुआ की है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा- मैं उनके जल्द ठीक होने की दुआ करता हूं।
 

 

3 of 4
हादसे में घायल शबाना आजमी - फोटो : Twitter
बता दें महाराष्ट्र के रायगढ़ में शबाना आजमी की कार मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक से टकरा गई। ये हादसा खालापुर टोल नाके के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे में शबाना आजमी और उनका ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

4 of 4
शबाना आजमी - फोटो : फिल्मफेयर
शबाना की नाक और सिर में गंभीर चोट आई है। उन्हें पहले नवी मुंबई के एमजीएम अस्तपाल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा था। बुरी तरह घायल शबाना आजमी को देर शाम डॉक्टरों की सलाह पर मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है।

कार हादसे में जावेद अख्तर को क्यों नहीं आई एक भी खरोंच, अब हुआ सच का खुलासा
 
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें