Narendra Modi, vivek obrai
इस बायोपिक में विवेक ओबेरॉय पीएम मोदी का किरदार निभा रहे हैं। विवेक ओबेरॉय पीएम मोदी के लुक में काफी जंच रहे हैं। विवेक ऑबेरॉय के अलावा इस फिल्म में कई और एक्टर्स को कास्ट किया गया है। बायोपिक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदाबेन का किरदार एक्ट्रेस बरखा बिष्ट निभा रही हैं। वहीं वरिष्ठ अभिनेत्री जरीना वहाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' में उनकी मां हीराबेन मोदी का किरदार निभाएंगी।