फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी के #VoteKar कैंपेन को मिला बॉलीवुड का पूरा साथ, सेलेब्स ने की वोट करने की अपील

Mon, 25 Mar 2019 09:51 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव 2019 में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया पर एक नया अभियान शुरू किया है। #VoteKar नाम के इस अभियान के बारे में ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री ने ने लगभग सभी बॉलीवुड सेलेब्स को इस अभियान में शामिल होने के लिए कहा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पीएम मोदी कानपुर में रैली को संबोधित करते हुए - फोटो : सोशल मीडिया
इसके लिए पीएम मोदी ने प्रोड्यूसर एकता कपूर से लेकर परिणीति चोपड़ा, सिद्धार्थ मल्होत्रा, सुशांत सिंह राजपूत, कार्तिक आर्यन और कृति सेनन, राजकुमार राव, मधुर भंडारकर, अनिल कपूर, अजय देवगन, माधुरी दीक्षित, रितिक रोशन जैसे बॉलीवुड स्टार्स को ट्विटर पर टैग करते हुए लोगों को वोट देने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की। 

 
विज्ञापन

3 of 5
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
प्रधानमंत्री के इस अभियान को बॉलीवुड से भी पूरा सपोर्ट मिल रहा है। फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर ने पीएम मोदी के ट्वीट का रिप्लाई करते हुए लिखा- 'डियर प्रधानमंत्री, मैं ज्यादा से ज्यादा लोगों को वोट देने के लिए प्रोत्साहित करने की पूरी कोशिश करूंगी। यह मेरा सौभाग्य होगा कि मैं अपने प्रजातंत्र को मजबूत करने के लिए कुछ कर सकूं।' 
 

 

4 of 5
अनिल कपूर प्रधानमंत्री मोदी के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
अनिल कपूर ने लिखा- एक वोट से भी बहुत फर्क पड़ सकता है। इस महान राष्ट्र के नागरिक के रूप में वोट करना हमारा कर्तव्य है और मतदान करना हमारा अधिकार भी है। इसलिए कृपया 2019 के लोकसभा चुनाव में देश के बेहतर, उज्जवल और मजबूत भविष्य के लिए वोट करें।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
अनुपम खेर ने लिखा- आप हमारे देश के लिए जो काम करते हैं, उसके लिए आपका धन्यवाद प्रधानमंत्री जी। मेरे साथी भारतीय! कृपया आने वाले चुनावों में वोट करें ताकि हमारे लोकतंत्र का झंडा बुलंद रहे। जय हो। #VoteKar नाम के इस अभियान के बारे में ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री ने आपके पसंदीदा समाचार समूह अमर उजाला को भी टैग किया है। बता दें कि अमर उजाला लंबे समय से #वोटकरो अभियान चला रहा है और अब पीएम ने भी मतदाताओं को जागरूक करने के लिए #वोटकर की शुरुआत की है।  
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें