फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार@3: 'बाहुबली' से लेकर 'रुस्तम' तक, मोदी के चहेते हैं ये स्टार

Wed, 17 May 2017 11:09 AM IST
amarujala.com- Written by : भ्ाावना श्ार्मा
विज्ञापन
1 of 6
पीएम माेदी
मोदी सरकार अपने कार्यकाल के 3 साल पूरे करने वाली है। इन तीन सालों में एक ओर मोदी ने पूरे देश का दिल जीता। वहीं बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी उनके अंदाज के कायल हो गए। पीएम मोदी आम जनता के साथ समय-समय पर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज से भी मिलते रहते हैं। इन एक्टर्स में से कई उनके फेवरेट भी हैं।
विज्ञापन

'बाहुबली' से लेकर अक्षय कुमार तक, मोदी के चहेते हैं ये स्टार्स

2 of 6
मोदी
मोदी के चहेते स्टार्स की लिस्ट में अक्षय कुमार नंबर एक पर हैं। इसके बाद आमिर खान, सलमान खान और प्रभास हैं। इस सभी स्टार्स से मोदी मिलते रहे हैं। अगर अक्षय कुमार की बात करें तो मोदी उनकी दरियादिली से काफी प्रभावित रहते हैं। अक्षय समय-समय पर भारतीय सैनिकों को पैसे डोनेट करते हैं।
विज्ञापन

'बाहुबली' से लेकर अक्षय कुमार तक, मोदी के चहेते हैं ये स्टार्स

3 of 6
माेदी
अक्षय कुमार भी मोदी और उनकी योजनाओं से काफी प्रभावित रहते हैं। मोदी की स्वच्छ अभियान योजना पर अक्षय कुमार एक फिल्म भी लाने जा रहे हैं। इस फिल्म का नाम 'टॉयलेट एक प्रेमकथा' है। हाल ही में अक्षय कुमार ने पीएम मोदी से मिलकर अपनी इस फिल्म की जानकारी दी थी। फिल्म का नाम सुनते ही पीएम मोदी मुस्कुरा दिए थे। 

'बाहुबली' से लेकर अक्षय कुमार तक, मोदी के चहेते हैं ये स्टार्स

4 of 6
मोदी
आमिर की बात करें तो पीएम मोदी से उनकी मुलाकात मुंबई में मेक इन इंडिया वीक के कार्यक्रम में हुई थी। दोनों ने साथ बैठकर डिनर भी किया था। इस दौरान पीएम मोदी ने आमिर के सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद भी दिया था। बता दें कि आमिर खान अतुल्य भारत के ब्रांड अंबेसडर भी रह चुके हैं।
विज्ञापन

'बाहुबली' से लेकर अक्षय कुमार तक, मोदी के चहेते हैं ये स्टार्स

5 of 6
मोदी
सलमान खान और पीएम मोदी की पहली मुलाकात अहमदाबाद में हुई थी। यहां पतंग महोत्सव चल रहा था। तब दोनों ने साथ में पतंग उड़ाई थी। सलमान खान ने मोदी के साथ की तस्वीरें ट्विटर पर भी पोस्ट की थीं। फिल्म 'जय हो' के प्रमोशन के लिए गुजरात पहुंचे सलमान खान ने मोदी के साथ लंच भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

'बाहुबली' से लेकर अक्षय कुमार तक, मोदी के चहेते हैं ये स्टार्स

6 of 6
मोदी
पीएम मोदी बाहुबली के भी बड़े फैन हैं। साल 2014 में जब 'बाहुबली' रिलीज हुई थी तो मोदी ने प्रभास से मुलाकात की थी। मोदी से मिलने के लिए प्रभास अपने चाचा और एक्टर कृष्‍णम राजू और चाची के साथ पहुंचे थे। मोदी ने खुद प्रभास के साथ मुलाकात की तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की थी। मोदी ने बाहुबली के लिए प्रभास की तारीफ की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें