फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति ही नहीं पर्दे पर भी दिखा पीएम मोदी का दम, फिल्म से लेकर वेब सीरीज तक में जमाई धाक

Tue, 17 Sep 2019 12:26 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पीएम मोदी की जिंदगी पर आधारित फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। चाय बेचने से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक का उनका सफर बेहद रोचक रहा है। अब ऐसे में भला मनोरंजन जगत उनकी जिंदगी से प्रेरित ना हो ऐसा कैसे हो सकता है। पीएम मोदी की जिंदगी पर फिल्म से लेकर वेबसीरीज तक पर्दे पर आ चुकी हैं। तो चलिए आगेे की स्लाइड में ऐसे ही प्रोजेक्ट्स के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
vivek oberoi - फोटो : Twitter
पीएम नरेंद्र मोदी
मई 2019 में बड़े पर्दे पर 'पीएम नरेंद्र मोदी' की बायोपिक इसी नाम से रिलीज हुई। फिल्म में नरेंद्र मोदी का किरदार विवेक ओबेरॉय ने निभाया था। इसके अलावा बोमन ईरानी, जरीना वहाब और मनोज जोशी मुख्य किरदार में थे। ओमंग कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म रिलीज से पहले विवादों में भी रही। फिल्म को लोकसभा चुनाव से पहले रिलीज किया जाना था जिसका विपक्षी दलों ने विरोध किया। उनका कहना था कि यह फिल्म पीएम मोदी का गुणगान करती है। बाद में यह लोकसभा चुनाव खत्म होने पर रिलीज की गई। 8 करोड़ के बजट में बनी पीएम नरेंद्र मोदी फिल्म ने 123 करोड़ का कलेक्शन किया।

इसके अलावा मशहूर निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली 'मन बैरागी' बनाने जा रहे हैं। ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जिंदगी पर बनने वाली फिल्म है और इसमें मोदी के जीवन से जुड़ी ऐसी कहानी दिखाई जाएगी जो अभी तक लोगों के सामने नही आई है।
विज्ञापन

3 of 5
Modi: Journey of a Common Man - फोटो : social media
मोदी- जर्नी ऑफ ए कॉमन मैन
पीएम नरेंद्र मोदी की जिंदगी पर बनी वेब सीरीज 'मोदी- जर्नी ऑफ ए कॉमन मैन' भी रिलीज से पहले विवादों में रही। चुनाव आयोग ने इस वेब सीरीज पर इस वजह से रोक लगा दी थी कि लोकसभा चुनाव के दौरान इसमें एक पार्टी को फायदा पहुंच सकता है। वेबसीरीज की ज्यादातर शूटिंग रियल लोकेशंस पर की गई। उमेश शुक्ला के निर्देशन में बनी 'मोदी- जर्नी ऑफ ए कॉमन मैन' में फैजल खान, आशीष शर्मा और प्राची शाह ने मुख्य किरदार निभाए थे। 

4 of 5
chalo jeete hain - फोटो : file photo
शॉर्ट फिल्म
पीएम नरेंद्र मोदी की जिंदगी पर शॉर्ट फिल्म रिलीज हो चुकी है। ऐसी ही एक शॉर्ट फिल्म है 'चलो जीते हैं।' यह फिल्म पीएम मोदी के बाल्यकाल जीवन से प्रेरित बताई गई। इसका निर्देशन मंगेश हदावाले ने किया था। शॉर्ट फिल्म के अलावा पीएम मोदी पर कई डॉक्यूमेंट्री बन चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ravi kishan - फोटो : social media
भोजपुरी फिल्म
अभिनेता और गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन भोजपुरी में पीएम मोदी पर फिल्म बनाएंगे। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रवि किशन ने कहा था कि 'मेरा मन पीएम नरेंद्र मोदी पर भोजपुरी फिल्म बनाने का है जिससे यह बोली बोलने वाला समाज भी मोदी की जिदंगी के बारे में जान सके।'

विवेक ओबेरॉय ने खास अंदाज में दी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें