फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2019 में परदे पर होगी असली राजनीति, बॉलीवुड में उतरेंगे 'पीएम मोदी' समेत ये 5 बड़े नेता

Tue, 08 Jan 2019 07:47 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
indian leaders Biopic - फोटो : amar ujala
संसद के बाद अब मानों फिल्म इंडस्ट्री में भी जैसे राजनीति का माहौल बन गया है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह पर बनी फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के बाद अब पीएम नरेंद्र मोदी की भी बायोपिक आने वाली है। कुछ देर पहले ही अभिनेता विवेक ओबरॉय ने फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' का पोस्टर रिलीज किया है। खास बात यह है कि साल 2019 में लोक सभा चुनाव भी हैं। इसी के साथ भारतीय सिनेमा पर कई बड़े नेताओं की बायोपिक नजर आने वाली है। तो आइए जानते हैं देख का जान-माने नेताओं पर आने वाली बायोपिक के बारे में।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
the accidental prime minister - फोटो : twitter
फिल्म- द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर
फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का ट्रेलर जबसे समाने आया है काफी चर्चा में है। यह फिल्म देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के कार्यकाल पर आधारित है। इस फिल्म में अभिनेता अनुपम खेर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' लेखक और मीडिया सलाहकार संजय बारू की किताब पर आधारित है। विजय रत्नाकर गुट्टे इन फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। यह फिल्म 11 जनवरी को रिलीज होगी।
 
विज्ञापन

3 of 6
Thackeray - फोटो : file photo
फिल्म- ठाकरे
पाकिस्तानी उर्दू लेखक सआदत हसन मंटो की बायोपिक 'मंटो' के बाद एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दकी इन दिनों महाराष्ट्र की राजनीति पार्टी शिवसेना के शिखर पुरुष बाल ठाकरे की बायोपिक को लेकर चर्चा में हैं। बाल ठाकरे की बायोपिक का नाम 'ठाकरे' हैं। यह फिल्म बाल ठाकरे के पूरे जीवनकाल पर आधारित है। फिल्म 'ठाकरे' का निर्देशन अभिजीत पानसे कर रहे हैं। यह फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

4 of 6
ntr boipic - फोटो : file photo
फिल्म- एनटीआर
लंबे समय से साउथ फिल्मों के सुपरस्टार और पूर्व मुख्यमंत्री एन.टी रामा राव की बायोपिक चर्चा में है। बीते दिनों रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया है। उनकी बायोपिक में बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस विद्या बालन और रकुल प्रीत जैसी एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं। एन.टी रामा राव आंध्र-प्रदेश के दसवें मुख्यमंत्री थे।
विज्ञापन

5 of 6
jayalalithaa - फोटो : file photo
फिल्म- द आयरन लेडी
दक्षिण भारत की दिग्गज अभिनेत्री और राजनेता जयललिता की बायोपिक को लेकर भी चर्चा तेज है। वह साउथ फिल्मों की सुपरहिट हीरोइन के साथ तमिलनाडु की कई बार मुख्य मंत्री भी रहीं। जयललिता का 5 दिसंबर 2016 को निधन हो गया था। वह साल 1991 से लेकर 2016 तक राजनीति में काफी सक्रिय रहीं। खबर है कि फिल्म में जयललिता का किरदार अभिनेत्री नित्या मेनन निभा रही हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पूर्व प्रधानमंत्री लाला बहादूर शास्त्री - फोटो : file photo
फिल्म- ताशकंद
सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहने वाले निर्देशक विवेक अग्निहोत्री पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मौत पर फिल्म ताशकंद बना रहे हैं। यह फिल्म इसी साल रिलीज होनी है। फिल्म प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री से जुड़े अहम तथ्यों को भी दिखाया जा सकता है। वहीं माना जा रहा है कि 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' की तरह फिल्म ताशकंद की रिलीज के वक्त विवाद हो सकता है। इसमें उन्होंने तत्कालीन कांग्रेसी सत्ता से कुछ कड़े सवाल किए हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें