फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी की बायोपिक में बोमन ईरानी की एंट्री, देश के इस बड़े बिजनेसमैन का निभाएंगे किरदार

Thu, 21 Feb 2019 10:53 AM IST
shrilata biswas मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
boman irani - फोटो : amar ujala
निर्देशक ओमंग कुमार की फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी में अब एक और नामी कलाकार की धमाकेदार एंट्री हुई है। दिलचस्प बात ये है कि इस कलाकार को फिल्म में वही किरदार मिला है जिसे लेकर वह अपने पूरे करियर में टिप्पणियां पाते रहे हैं। ये कलाकार और फिल्म का किरदार हू-ब-हू एक जैसे दिखते भी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
boman irani - फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बन रही बायोपिक में उनके जीवन में अहम रहे तमाम लोगों के रोल में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के नामी कलाकारों के चयन का सिलसिला जारी है। फिल्म में मोदी की पत्नी, मां, ‘दुश्मन’ का चयन होने के बाद अब फिल्म निर्माता संदीप सिंह ने इस बायोपिक में मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का रोल करने जा रहे कलाकार के नाम का खुलासा किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
boman irani, ratan tata - फोटो : amar ujala
इसके साथ ही फिल्म की एक फोटो भी जारी की गई है, जिसमें यह कलाकार हू-ब-हू रतन टाटा जैसा दिख रहा है। यह कलाकार है हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के चोटी के कलाकारों में अपनी जगह बना चुके बोमन ईरानी। रतन टाटा की तरह वह भी पारसी हैं और इस रोल के लिए चयनित किए जाने पर बोमन ईरानी कहते हैं, ‘मुझे सोशल मीडिया पर तमाम कमेंट्स मिलते रहते हैं कि मैं रतन टाटा जैसा दिखता हूं और मैं सोचता रहता था कि अगर किसी दिन मुझे यही किरदार करने का मौका मिला तो ये मेरे करियर का बहुत खुशी वाला दिन होगा। जब ओमंग कुमार, संदीप और विवेक ओबेरॉय ने मुझसे इस बारे में बात की तो मैंने तुरंत हां कर दी।’

4 of 5
Boman Irani
बोमन ईरानी ने इसी हफ्ते से अपने इस किरदार की शूटिंग शुरू की है। फिल्म निर्माता संदीप सिंह कहते हैं, ‘मैं बोमन के साथ इससे पहले फिल्म शिरीन फरहाद की तो निकल पड़ी कर चुका हूं। उस समय बोमन अपने निर्देशन में बन रही फिल्म में काफी व्यस्त थे लेकिन तब भी उन्होंने उस फिल्म के लिए हां कहने में देर नहीं लगाई थी। अब एक बार फिर हमारा रिश्ता इस फिल्म के जरिए बना है। बोमन बहुत ही समर्पित कलाकार हैं और किसी एक शॉट को देने से पहले वह इतना रिहर्सल करते हैं कि टेकिंग बहुत आसान हो जाती है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
zarina wahab - फोटो : amar ujala
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक में उनकी मां हीराबेन मोदी का किरदार मशहूर अभिनेत्री जरीना वहाब करने जा रही हैं। मशहूर अभिनेता आदित्य पंचोली की पत्नी और उभरते कलाकार सूरज पंचोली की 62 वर्षीया मां जरीना वहाब ने हिंदी सिनेमा में तमाम महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें