फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: पीएम मोदी ने की सितारों की इस शॉर्ट फिल्म की तारीफ, कहा- 'दूर रहकर भी सोशल हो सकते हैं'

Tue, 07 Apr 2020 06:38 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
पीएम मोदी और शॉर्ट फिल्म फैमिली के दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया
देश में कोरोना वायरस का कहर देखने को मिल रहा है। ऐसे में एक पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा जनहित में लॉकडाउन का आदेश दिया गया था। जिसके बाद से सभी को अपने घर में रहने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। वहीं सरकार भी लोगो की आम जरूरतों को पूरा करने की हरसंभव कोशिश कर रही है। इस मुश्किल की घड़ी में सिनेमा के सितारे भी पीछे नहीं हैं। एक तरफ जहां सितारे आर्थिक रूप से सरकार और संस्थाओं की मदद कर रहे हैं तो वहीं अपने फैंस को भी घर पर रहने का संदेश दे रहे हैं। हाल ही में इस संदेश को सितारों ने एक शॉर्ट फिल्म के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस शॉर्ट फिल्म की पीएम मोदी ने भी तारीफ की है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
पीएम नरेंद्र मोदी का राष्ट्र को संबोधन - फोटो : PTI
सिनेमा के सितारों द्वारा घर बैठे बनाई गई शॉर्ट फिल्म 'फैमिली' की पीएम मोदी ने ट्विटर पर तारीफ की। पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा, ' आप दूर रहकर भी सोशल रह सकते हैं। एक बहुत अच्छा वीडियो एक बहुत सटीक मैसेज के साथ। आप भी देखें।' सोशल मीडिया पर शॉर्ट फिल्म के साथ ही साथ पीएम मोदी के इस ट्वीट को भी यूजर्स पसंद कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 7
सिनेमा के सितारों की शॉर्ट फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
बात शॉर्ट फिल्म की करें तो इसमें कई सितारे नजर आ रहे हैं। शॉर्ट फिल्म में आप अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा, सिंगर एक्टर दिलजीत दोसांझ, तमिल सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत, मलयालम सिनेमा के मोहनलाल और ममूटी, तेलुगु सिनेमा के चिरंजीवी, कन्नड़ सिनेमा के शिवा राजकुमार, बंगाली सिनेमा से प्रोसेनजीत चटर्जी, मराठी सिनेमा से कुलकर्णी को देख सकते हैं।
 

4 of 7
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं बात इस शॉर्ट फिल्म की कहानी की करें तो वीडियो की शुरुआत में अमिताभ अपना काला चश्मा ढूंढ़ते नजर आते हैं। वह अपना काला चश्मा घर में तलाश करते हैं जो कि उन्हें मिलता नहीं। तभी दलजीत दोसांझ कहते हैं कि शहंशाह चिल्लाते रहेंगे और उनकी कोई सुनेगा ही नहीं। फिर वह सोते हुए रणबीर कपूर को जगाते हैं। इसके बाद धीरे धीरे कई सारे सितारे नजर आते हैं जो बच्चन साहब का काला चश्मा ढूढ़ते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में आप देख सकते हैं कि आखिर में चश्मा आलिया भट्ट को मिल जाता है और धीरे- धीरे काला चश्मा बाकी सितारों से होते हुए अमिताभ बच्चन के पास  तक पहुंचता है। प्रियंका चश्मे को अमिताभ को देते हुए पूछती हैं कि  अभी अपको काला चश्मा क्यों चाहिए। इस पर वह बोलते हैं कि दरअसल, मुझे ये चाहिए ही नहीं अभी। इधर-उधर पढ़ा रहेगा तो फिर खो जाएगा। चार मिनट 35 सेकेंड की इस शॉर्ट फिल्म  की खासियत है कि इसे सभी सितारों ने अपने घर पर रहकर ही बनाया है। 
विज्ञापन

6 of 7
amitabh bachchan - फोटो : social media
वीडियो के अंत में अमिताभ दर्शकों से कहते हैं, 'हम सभी ने मिलकर यह फिल्म बनाई, लेकिन हममें से कोई भी अपने घरों से बाहर नहीं निकला। हर कलाकार ने अपने घर में अपने-अपने हिस्से की शूटिंग की। घर से कोई बाहर नहीं निकला। आप भी कृपया घर के अंदर रहें। इस खतरनाक कोरोना वायरस से खुद को सुरक्षित रखने का यही एकमात्र तरीका है। घर में रहो, सुरक्षित रहो।'  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media
वहीं वीडियो में अमिताभ बच्चन आगे कहते हैं, 'इस फिल्म को बनाने का एक और कारण है। भारतीय फिल्म उद्योग एक है, हम सभी एक परिवार हैं। लेकिन हमारे पीछे एक और बड़ा परिवार है जो हमारा समर्थन करता है और हमारे साथ काम करता है, और वह हैं हमारे वर्कर्स और दैनिक वेतन भोगी, जो लॉकडाउन के कारण बहुत कठिनाई का सामना कर रहे हैं। हम सभी एक साथ आए हैं और फंड जुटाने के लिए प्रायोजकों और टीवी चैनल के साथ मिलकर काम किया है। इससे जितना भी फंड इक्ट्ठा होगा हर उनको देंगे ताकि उन्हें इन कठिन समय में कुछ राहत मिल सके।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें