फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के संबोधन पर कार्तिक आर्यन ने बोली ऐसी बात, सोशल मीडिया पर होने लगे ट्रेंड

Wed, 01 Jul 2020 02:18 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पीएम नरेंद्र मोदी, कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना काल के बीच देशवासियों का मनोबल बढ़ाने और उनके लिए नई घोषणा को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत में कोरोना वायरस के हालातों और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को लेकर नई घोषणा की। इस बीच पीएम मोदी के संबोधन को लेकर फिल्मी सितारों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को लेकर एक दम अलग अंदाज में प्रतिक्रिया दी। जिसकी वजह से वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगे। दरअसल पीएम मोदी के संबोधन के दौरान कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर अपनी एक खास तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में वह और उनके माता-पिता नजर आए। तस्वीर में कार्तिक आर्यन की मां चम्मच से उन्हें कुछ खिलाती हुई नजर आ रही हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
माता-पिता के साथ कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
इस तस्वीर को साझा करते हुए कार्तिक आर्यन ने ऐसा पोस्ट लिखा कि वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे। उन्होंने तस्वीर के पोस्ट में लिखा,  'मोदी जी के राष्ट्र के नाम संबोधन के लिए तैयारी।' कार्तिक आर्यन के इस पोस्ट में उनके फैंस सहित कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी। इस तस्वीर को अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। 
 

4 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं जब कार्तिक आर्यन अपनी इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगे तो उन्होंने उस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। अभिनेता ने ट्विटर पर लिखा, 'कुछ भी बोलो #KartikAaryan ट्रेंड देखकर मजा बड़ा आता है।' आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अपने फैंस से जुड़ने के लिए अक्सर मजेदार तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते रहते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
बात करें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन की तो उन्होंने कोरोना वायरस के कारण बने हालात पर चर्चा करते हुए खास घोषणा भी की। उन्होंने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को कुछ और महीनों के लिए आगे बढ़ाने का एलान किया है। इतना ही नहीं पीएम मोदी के संबोधन में प्रवासी, किसान और त्योहार दिवाली और छठ का जिक्र ज्यादा था। था। प्रधानमंत्री मोदी ने करीब 16 मिनट तक देश को संबोधित किया था। 

पढ़ें: सोशल मीडिया पर सोनम कपूर की बहन को मिली जान से मारने की धमकी, अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर यूं निकाला गुस्सा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें