फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मन की बात' में पीएम मोदी को आई लता मंगेशकर की याद, अमेरिका जाने से पहले फोन पर की थी बात

Sun, 29 Sep 2019 01:32 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Lata Mangeshkar and PM Modi - फोटो : file photo
अमेरिका से भारत वापस आते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित किया। खास बात है कि 'मन की बात' में इस बार पीएम मोदी ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) से हुई बातचीत का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने बताया कि उनकी लता जी की बातचीत अमेरिका के दौरे पर जाने से पहले हुई थी। इस बातचीत में नरेंद्र मोदी ने लता जी को दीदी कहकर संबोधित किया। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Modi and Lata Mangeshkar - फोटो : file photo
लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने 28 सितंबर को 90वां जन्मदिन मनाया। 'मन की बात' कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने लता जी से बातचीत के अनुभव को देशवासियों के साथ साझा किया। नरेंद्र मोदी ने कहा - 'लता दीदी से बात करने का अनुभव ऐसा था जैसा किसी छोटे भाई और बड़ी दीदी के बीच दुलार का होता है। आज की मन की बात में देश की महान शख्सियत की बात करूंगा।'
विज्ञापन

3 of 5
Lata Mangeshkar and PM Modi - फोटो : file photo
पीएम मोदी ने आगे कहा- 'हम सभी हिंदुस्तानवासियों को उनके प्रति बहुत सम्मान और लगाव है। वह उम्र में बहुत बड़ी हैं, हम उन्हें लता दीदी कहते है। लता दीदी को अमेरिका दौरे पर रवाना होने से पहले मैंने उन्हें जन्मदिन की अग्रिम बधाई दी थी। मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि लता दीदी की मां गुजराती थीं। जब मुझे दीदी से मिलने का सौभाग्य मिला तो उन्होंने कोई ना कोई गुजराती खाना मुझे खिलाया। लता दीदी ने अगली मुलाकात में फिर से गुजराती खाना खिलाने का वादा भी किया।' 

4 of 5
अमिताभ बच्चन को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार - फोटो : PTI
आपको बता दें, लता जी के जन्मदिन पर सिनेमाजगत और क्रिकेट की दिग्गज हस्तियों ने भी जन्मदिन की बधाई दी। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने एक वीडियो साझा करके स्वर सामग्री को खास अंदाज में बधाई दी थी। बिग बी ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा था- 'लता मंगेशकर जी की 90वीं वर्ष गांठ पर मेरे कुछ शब्द, कुछ भावनाएं, आदर सहित।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sachin Tendulkar-Lata Mangeshkar - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने भी लता जी को जन्मदिन पर खास संदेश भेजा। इस मौके पर सचिन ने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसके जरिए लता मंगेशकर को बधाई दी थी। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए ट्वीट किया- 'लता दीदी को 90वां जन्मदिन बहुत मुबारक हो। भगवान आपको अच्छी सेहत दे और खुशहाल रखे।' 

यह भी पढ़ें:- रणबीर कपूर ने जन्मदिन पर प्रशंसकों को नहीं किया निराश, खूब खिंचवाई सेल्फी आकर उनके पास
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें