फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी से फ़िल्म इंडस्ट्री के लोगों को किसने और क्यों मिलवाया

Mon, 14 Jan 2019 12:35 PM IST
श्रद्धा चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
bollywood

गुरुवार सुबह दिल्ली में बॉलीवुड के कुछ चुनिंदा कलाकारों के साथ हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाक़ात की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुई। फ़िल्म इंडस्ट्री के लोगों के अलावा पीएम मोदी ने भी इस फ़ोटो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जिसे अब तक 22 लाख से ज़्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर इस फ़ोटो की एक फ़र्ज़ी कॉपी भी काफ़ी शेयर की गई है। इस फ़र्ज़ी फ़ोटो में कुछ फ़िल्मी सितारों के माथे पर 'जय श्री राम' लिखा दिखता है।

 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
PM with Bollywood Celebrities - फोटो : Amar Ujala
फ़ेसबुक पर कई बड़े क्लोज़ ग्रुप्स में और व्हॉट्सऐप पर ये तस्वीर इस दावे के साथ पोस्ट की गई है कि 'बॉलीवुड के लोगों ने पीएम मोदी के सामने अयोध्या में राम मंदिर बनवाने की माँग रखी'। कुछ लोगों ने ट्विटर और फ़ेसबुक पर बॉलीवुड के इस प्रतिनिधिमंडल में किसी भी 'ख़ान' के शामिल नहीं होने पर हैरानी जताई तो कुछ लोगों ने ये भी लिखा है कि 'राम मंदिर पर चर्चा के लिए पीएमओ से सिर्फ़ हिंदू कलाकारों को बुलाया गया था'। इन दावों में कितना दम है? मीटिंग में कौन-कौन लोग थे? और किसने ये मीटिंग करवाई? ये जानने के लिए हमने इस मीटिंग में शामिल हुए कुछ कलाकारों से बात करने की कोशिश की।
विज्ञापन

3 of 6
bollywood
 

मीटिंग की वजह

मुंबई में मौजूद बीबीसी की सहयोगी मधु पाल को फ़िल्ममेकर करण जौहर की टीम ने इस मुलाक़ात का कारण बताया। उन्होंने कहा, "ये ख़ास मुलाक़ात भारतीय संस्कृति और समाज पर पड़ रहे सिनेमा के प्रभाव पर चर्चा के लिए हुई थी. पीएम मोदी ने इस बारे में बात की कि कैसे मनोरंजन की मदद से देश में सुधार किये जा सकते हैं." करण जौहर की टीम ने कहा, "मीटिंग में फ़िल्म इंडस्ट्री के लोगों ने पीएम मोदी से जीएसटी के बारे में भी बात की. साथ ही कुछ नए आइडिया रखे गए जिनपर फ़िल्म इंडस्ट्री भविष्य में काम करेगी.

4 of 6
ranveer singh with pm - फोटो : Amar Ujala
"फ़िल्म निर्माता एकता कपूर अभिनेता राजकुमार राम, आयुष्मान खुराना और सिद्धार्थ के अनुसार ये मीटिंग अच्छी रही और उन्हें नए कलाकारों के प्रति पीएम मोदी का रवैया पसंद आया।लेकिन करण जौहर की टीम ने स्पष्ट रूप से इस मुलाक़ात में राम मंदिर या अन्य किसी राजनीतिक मुद्दे पर चर्चा की बात को अफ़वाह बताया. रणवीर सिंह ने पीएम मोदी के साथ अपनी फ़ोटो को 'जादू की झप्पी' कैप्शन दिया है। बॉलीवुड के लोगों का ये प्रतिनिधिमंडल गुरुवार सुबह एक विशेष विमान से दिल्ली पहुँचा था. एकता कपूर ने इस यात्रा की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं.
विज्ञापन

5 of 6
bollywood
मीटिंग के 'सूत्रधार'-
बताया गया कि इस वायरल सेल्फ़ी फ़ोटो में सबसे कम स्पेस ले रहे फ़िल्म निर्माता महावीर जैन और मौलिक भगत ही इस मीटिंग के सूत्रधार थे जिन्होंने करण जौहर की मदद से इन सभी कलाकारों को मीटिंग के लिए बुलाया। महावीर जैन और मौलिक भगत दो ऐसे लोग हैं जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई बॉलीवुड के लोगों की पिछली दो आधिकारिक मुलाक़ातों में भी शामिल थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
 

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ मौलिक भगत गुजरात के अहमदाबाद शहर में स्थित एक सॉफ़्टवेयर व मीडिया फ़र्म के मालिक हैं जिन्हें नरेंद्र मोदी का 'क़रीबी' बताया जाता है। मौलिक भगत के अनुसार,  वो गुजरात में नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री रहते हुए उनके राजनीतिक ऑनलाइन और सोशल मीडिया कैंपेन के संयोजक रह चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें