PM Modi: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने राज कपूर की 100वीं जयंती से पहले कपूर फैमिली से मुलाकात की, जिस दौरान कपूर परिवार ने पीएम मोदी को खास गिफ्ट दिए। वहीं पीएम मोदी ने राहा, जेह और तैमूर के लिए खास गिफ्ट दिया।
विज्ञापन
1 of 8
कपूर परिवार ने की पीएम मोदी से खास मुलाकात
- फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राज कपूर की 100वीं जयंती आने वाली है। इस मौके से पहले कपूर परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस खास मौके पर पीएम मोदी को सभी ने खास गिफ्ट दिए। वहीं पीएम मोदी ने कपूर फैमिली के बच्चों के लिए खास गिफ्ट दिया।
विज्ञापन
2 of 8
कपूर परिवार ने की पीएम मोदी से खास मुलाकात
- फोटो : PTI
अरमान जैन और रणबीर कपूर ने कपूर फैमिली की 10 या 12 वस्तुओं में से एक खास वस्तु पीएम मोदी को गिफ्ट में दी। अरमान जैन ने कहा यह हम आपको पेश करना चाहते हैं। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि यहां जो पीएम म्यूजियम बना है, मैं उसमें इस खास गिफ्ट को रखूंगा। इस बात पर मौजूद कपूर परिवार के सभी लोगों के चेहरों पर बड़ी सी मुस्कान आ गई और उन सभी ने उत्साह के साथ तालियां बजाईं।
विज्ञापन
3 of 8
कपूर परिवार ने की पीएम मोदी से खास मुलाकात
- फोटो : PTI
बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर ने पीएम नरेंद्र मोदी को गिफ्ट के तौर पर गणपति की एक प्यारी तस्वीर दी, जिसे देखते ही पीएम मोदी बोल उठे जय गणेश।
4 of 8
कपूर परिवार ने की पीएम मोदी से खास मुलाकात
- फोटो : PTI
इस दौरान निखिल नंदा और निताशा आनंद ने पीएम मोदी को राज कपूर को एक बैग दिया, जिसमें राज कपूर की तस्वीर लगी हुई थी। शायद उसमें राज कपूर की फिल्मों की सीडी हो या फिर गानों की सीडी भी हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 8
कपूर परिवार ने की पीएम मोदी से खास मुलाकात
- फोटो : PTI
इस खास मुलाकात के दौरान नीतू कपूर ने बताया कि रिद्धिमा कपूर ने 10 सालों तक पीएम मोदी को यह खास गिफ्ट देने के लिए इंतजार किया है। पीएम मोदी यह बात सुनकर चौंक गए और प्यार से रिद्धिमा के सिर पर हाथ रख कर आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
6 of 8
कपूर परिवार ने की पीएम मोदी से खास मुलाकात
- फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
करिश्मा कपूर ने भी इस दौरान एक पैक्ड गिफ्ट दिया, जिसकी पैकिंग से ही लग रहा था कि गिफ्ट कुछ ज्यादा ही खास है। इस दौरान पीएम मोदी ने सभी के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और सबसे बातचीत भी की।
विज्ञापन
7 of 8
कपूर परिवार ने की पीएम मोदी से खास मुलाकात
- फोटो : PTI
इस दौरान पीएम मोदी ने करीना और सैफ के बेटों के लिए खास गिफ्ट दिए। इस तस्वीर में पीएम मोदी जेह और तैमूर के लिए एक कागज पर सिग्नेचर करते दिख रहे हैं। वहीं उनके सामने करीना कपूर नजर आ रही हैं। दरअसल, इस पेपर पर करीना कपूर और सैफ अली खान के दोनों बेटों जेह और तैमूर का नाम लिखा हुआ है और पीएम ने दोनों के नाम के ठीक नीचे अपने साइन किए हैं। यह स्पेशल गिफ्ट करीना कपूर खान ने अपने बेटों के लिए लिया है।