फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 की उम्र में भूपेन हजारिका ने गाया था पहला गाना, 1000 गाने लिख अमर हुआ ये कलाकार

विज्ञापन
1 of 6
भूपेन हजारिका
मोदी सरकार ने आज देश को सबसे लंबे पुल के रूप में तोहफा दिया है। मोदी ने असम में ब्रह्मपुत्र नदी पर बने देश के सबसे बड़े पुल ढोला-सादिया का उद्घाटन किया। ये पुल महापुरुष भूपेन हजारिका के नाम से पहचाना जाएगा। असम में जन्मे भूपेन हजारिका ने एक म्यूजिशियन के तौर पर पूरे देश का नाम रोशन किया। साल 2011 में उनका निधन हो गया था। आइए जानते हैं भूपेन हजारिका के बारे में कुछ अनसुनी बातें...
विज्ञापन

10 साल की उम्र में भूपेन हजारिका ने गया था पहला गाना, 1000 गाने लिख अमर हुआ असम का ये कलाकार

2 of 6
भूपेन हजारिका
भूपेन हजारिका का जन्म 8 1926 सितंबर को असम में हुआ था। हजारिका 10 भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। अपनी मां को देखकर उन्हें गाने की प्रेरणा मिली थी। भूपेन का बचपन गुवा‌हाटी में बीता। 10 साल की उम्र में वो असमिया भाषा में गाने गाते थे। फिल्म मेकर ज्योतिप्रसाद अग्रवाल ने उनकी आवाज सुनी और उन्हें बहुत पसंद आए। 1936 में कोलकाता में भूपेन ने अपना पहला गाना रिकॉर्ड किया था। हजारिका ने ज्योतिप्रसादकी फिल्म 'इंद्रमालती' में दो गाने गाए थे।
विज्ञापन

10 साल की उम्र में भूपेन हजारिका ने गया था पहला गाना, 1000 गाने लिख अमर हुआ असम का ये कलाकार

3 of 6
भूपेन हजारिका
13 साल की उम्र में हजारिका ने अपना पहला गाना लिखा था। यहीं से उनके सिंगर, कंपोजर और लिरिसिस्ट बनने का सफर शुरू हो गया ‌था। 1942 में भूपेन ने आर्ट से इंटर की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से उन्होंने एमए किया। पढ़ाई पूरी होने के बाद हजारिका ने गुवाहाटी में ऑल इंडिया रेडियो में गाना शुरू कर दिया। इसके साथ हजारिका बंगाली गानों का हिंदी में ट्रांसलेट कर उसे अपनी आवाज देते थे। हजारिका को कई भाषाओं का ज्ञान था। 

10 साल की उम्र में भूपेन हजारिका ने गया था पहला गाना, 1000 गाने लिख अमर हुआ असम का ये कलाकार

4 of 6
भूपेन हजारिका
समय बीतने के साथ वो स्टेज परफॉर्मेंस भी देने लगे। एक बार वो कोलंबिया यूनिवर्सिटी गए। यहां उनकी मुलाकात प्रियम्वदा पटेल से हुई। दोनों में प्यार हुआ और यूएस में ही  1950 में दोनों ने शादी कर ली। 1952 में उनका बेटा तेज हजारिका हुआ। 1953 में हजारिका अपने परिवार के साथ भारत लौट आए। लकिन दोनों ज्यादा समय तक साथ नहीं रह पाए। भारत आकर हजारिका ने गुवाहाटी यूनिवसिर्टी में टीचर की जॉब की। 
विज्ञापन

10 साल की उम्र में भूपेन हजारिका ने गया था पहला गाना, 1000 गाने लिख अमर हुआ असम का ये कलाकार

5 of 6
भूपेन हजारिका
बहुत समय तक वो टीचर की नौकरी नहीं कर पाए और रिजाइन दे दिया। पैसों की तंगी की वजह से उनकी पत्नी प्रियंबदा ने उन्हें छोड़ दिया। इसके बाद हजारिका ने म्यूजिक को ही अपना साथी बना लिया। उन्होंने रुदाली, मिल गई मंजिल मुझे, साज, दरमियां, गजगामिनी, दमन और क्यों जैसी सुपरहिट फिल्मों में गीत दिए। हजारिका ने अपने जीवन में एक हजार गाने और 15 किताबें लिखीं। इसके अलावा उन्होंने  स्टार टीवी पर आने वाले सीरियल 'डॉन' को प्रोड्यूस भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 साल की उम्र में भूपेन हजारिका ने गया था पहला गाना, 1000 गाने लिख अमर हुआ असम का ये कलाकार

6 of 6
भूपेन हजारिका
म्यूजिक के क्षेत्र में उनके अद्भुत योगदान के लिए उन्हें 1975 में  राष्ट्रीय पुरस्कार, 1992 में सिनेमा जगत के सर्वोच्च पुरस्कार दादा साहब फाल्के सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके अलावा उन्हें 2009 में असोम रत्न और इसी साल संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड, 2011 में पद्म भूषण जैसे कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। उनके यादगार गानों में 'दिल हूं हूं' और 'जूठी मूठी मितवा' है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें