फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन सात हिंदी फिल्मों ने किया चीन में बड़ा धमाका, एक ने तो बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Wed, 22 May 2019 12:57 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
bollywood films - फोटो : social media
जैसे बड़ी विदेशी व सुपरहीरो फिल्मों के लिए भारत एक बड़ा मार्केट बनता जा रहा है, वैसे ही भारतीय फिल्मों के लिए चीन भी एक बड़ा मार्केट साबित हुआ है। आइए ज़रा देखते हैं उन फिल्मों के बारे में जिन्होंने भारत में तो अच्छी कमाई की ही, चीन में भी ये फिल्में ब्लॉबस्टर साबित हुईं। इनमें से एक फिल्म ने तो चीन में किसी भी विदेशी भाषा की फिल्म की सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड भी बना डाला।
विज्ञापन

2 of 8
pk
पीके
भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 489 करोड़ रुपये रुपये
चीन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 130 करोड़ रुपये रुपये 
निर्देशक - राजकुमार हिरानी  

मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले कलाकार आमिर खान की इस फिल्म ने जिस हिसाब से भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाई की, उसी तरह इस फिल्म ने दुनिया भर में भी भारतीय सिनेमा का परचम लहराया। ब्लॉकबस्टर फिल्म दंगल से पहले आई यह फिल्म एक एलियन की कहानी है जो धरती पर भटक जाता है। ये पहली हिंदी फिल्म रही जिसने चीन में सौ करोड़ रुपये रुपये की कमाई का आंकड़ा पार किया और इसी फिल्म ने हिंदी सिनेमा के लिए चीन में कमाई के दरवाजे भी खोले।
विज्ञापन

3 of 8
hichki
हिचकी 
भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 59.24 करोड़ रुपये
चीन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 153.13 करोड़ रुपये
निर्देशक - सिद्धार्थ पी मल्होत्रा 

12 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म अपने आप में ही एक अनोखी फिल्म है। फिल्म में मुख्य भूमिका रानी मुखर्जी निभा रही हैं। फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला के इर्द गिर्द घूमती है जिसे टूरेट सिंड्रोम नामक बिमारी है, इसके बावजूद वह एक टीचर बनना चाहती है और फिल्म के आखिर तक बन भी जाती है। इस बीमारी में किसी भी इन्सान को हर समय हिचकियां आती रहती हैं। रानी की एक्टिंग के साथ साथ फिल्म ने भी खूब प्रशंसा पाई। भारत में तकरीबन 60 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली इस फिल्म ने चीन में 153.13 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली। 

4 of 8
Hindi Medium
हिन्दी मीडियम 
भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 96.65 करोड़ रुपये 
चीन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 223.46 करोड़ रुपये
निर्देशक - साकेत चौधरी 

23 करोड़ रुपये के बजट में बनी इरफान खान की इस फिल्म ने भारत में तो 100 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं किया, लेकिन चीन में कमाई कर  फिल्म की टोटल कमाई 340 करोड़ रुपये के आसपास ला खड़ी कर दी। इरफान खान के साथ इस पिल्म मे सबा कमर भी नज़र आईं। फिल्म एक दिल्ली के कपल की कहानी बताती है, जो अमीर तो हैं लेकिन कुछ खास पढ़े लिखे नहीं है। उनकी चाहत है कि उनकी बच्ची एक अच्छे स्कूल में पढ़े पर उनकी अपनी पढ़ाई लिखाई में कमी होने के चलते उनकी बेटी को स्कूल में दाखिला नहीं मिलता है। इस फिल्म का सीक्वल भी बन रहा है, जिसका नाम है अंग्रेजी मीडियम। 
विज्ञापन

5 of 8
Bajrangi Bhaijaan
बजरंगी भाईजान
भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 444.92 करोड़ रुपये 
चीन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 311.45 करोड़ रुपये
निर्देशक - कबीर खान

कबीर खान द्वारा निर्देशित यह फिल्म भारत में 2015 में रिलीज़ हुई। चीन में तीन साल बाद रिलीज़ होने बावजूद फिल्म ने वहां 300 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर लिया। फिल्म में एक गूंगी बच्ची जो गलती से भारत आ जाती है और अब वापस अपने घर पाकिस्तान जाना चाहती। बजरंगी भाईजान उसे वापस पाकिस्तान छोड़कर आता है। इन दोनों किरदारों की इस कहानी को सभी ने खूब पसंद किया।  
विज्ञापन

6 of 8
Andhadhun
अंधाधुन
भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 95.63 करोड़ रुपये 
चीन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 335.38 करोड़ रुपये 
निर्देशक - श्रीराम राघवन

इस फिल्म ने भारत में छह हफ्ते में जितनी कमाई की उससे कहीं ज्यादा कमाई सिर्फ छह दिन में चीन में कर ली। फिल्म अब भी चीन में चल रही है और आखिरी अपडेट तक फिल्म वहां साढ़े तीन सौ करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच चुकी थी। आयुष्मान खुराना, राधिका आप्टे और तब्बू की एक्टिंग की इस फिल्म में सबने तारीफ की। फिल्म में आयुष्मान एक पियानो प्लेयर बने हैं जो अंधे होने का नाटक करता है।
विज्ञापन

7 of 8
Secret Superstar
सीक्रेट सुपरस्टार
भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 90 करोड़ रुपये 
चीन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 863 करोड़ रुपये
निर्देशक- अद्वैत चंदन

सिर्फ 15 करोड़ रुपये के बजट में बनी आमिर खान प्रोडक्शन की इस ने चीन में धमाल मचा दिया। दंगल के तुरंत बाद रिलीज़ हुई इस फिल्म में एक महत्वाकांक्षी लड़की इंसिया की कहानी है जो एक गायक बनना चाहती है। इस फिल्म की चीन में हुई कमाई ने हिंदी सिनेमा में सभी को आश्चर्यचकित कर दिया।
विज्ञापन

8 of 8
Dangal
दंगल
भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 387.38 करोड़ रुपये
चीन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 1400 करोड़ रुपये
निर्देशक - नितेश तिवारी 

सच्ची कहानी से प्रेरित इस फिल्म में आमिर खान ने महावीर सिंह फोगाट का किरदार अदा किया। एक बाप के अधूरे सपने को उसकी बेटियों द्वारा पूरे किए जाने की इस कहानी को भारतीय दर्शकों ने तो पसंद किया ही, चीन के दर्शकों को भी यह फिल्म काफी पसंद आई। दंगल ने चीन में किसी विदेशी फिल्म की सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड भी बनाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें