फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी से तीन बार मिला 'बॉलीवुड' और जो चाहा, बजट में वो मिला तो सेलिब्रेटीज ने यूं सराहा

Fri, 01 Feb 2019 04:14 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
पीयूष गोयल - फोटो : PTI
बजट 2019 से फिल्म इंडस्ट्री को बड़ी उम्मीद थी। सरकार ने इस उम्मीद को पूरा करते हुए फिल्म जगत के लिए बड़ी घोषणा कर दी। बजट भाषण के दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम देने का ऐलान किया। इस ऐलान के बाद इंस्डट्री से जुड़े लोग खुश हैं और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन

2 of 6
ashok pandit
निर्मात अशोक पंडित ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैं नरेंद्र मोदी सरकार की सराहना करता हूं। शूटिंग के लिए सिंगल विंडो क्लीयरेंस और पायरेसी से लड़ने के लिए सरकार ने प्रतिबद्धता दिखाई। यह फिल्म उद्योग के लिए सबसे बड़ा खतरा है।

देखें ट्वीट...
 

 
विज्ञापन

3 of 6
मधुर भंडारकर
निर्देशक-निर्माता मधुर भंडारकर ने लिखा 'सिनेमैटोग्राफी अधिनियम में एंटी-कैमकोडिंग प्रावधान शुरू करने और सरकार द्वारा फिल्म शूटिंग के लिए पाइरेसी और सिंगल विंडो क्लीयरेंस से लड़ने के लिए शुक्रिया। यह फिल्म उद्योग को बड़े पैमाने पर मदद करेगा। वहीं अमान मलिक ने लिखा, 'भारतीय फिल्म निर्माताओं के लिए अब सिंगल विंडो क्लीयरेंस।'

देखें ट्वीट...
 


 

 

4 of 6
Siddharth roy kapur
प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सिद्धार्थ रॉय कपूर ने कहा, 'संसद में बजट पेश करने के समय भारतीय सिनेमा को रोजगार सृजन में योगदान के लिए सराहा जाना वाकई प्रसन्नता की बात है। भारतीय फिल्म निर्माताओं के लिए देश में शूटिंग के लिए इससे काफी मदद मिलेगी। एंटी कैमकॉर्डिंग नियमों में संशोधन भी स्वागत योग्य कदम है, इससे सिनेमाघरों में गैरकानूनी तरीकों से फिल्मों की रिकॉर्डिंग रोकने में मदद मिलेगी और पाइरेसी को खत्म करने की दिशा में इसके दूरगामी परिणाम मिलेंगे।'
विज्ञापन

5 of 6
मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिनों पीएम मोदी ने इंडस्ट्री के बड़े निर्माताओं-निर्देशकों और स्टार्स को मिलने के लिए दिल्ली बुलाया था। फिल्म जगत के सदस्यों ने भारत के मनोरंजन उद्योग के लिए जीएसटी की दरें कम और एक समान रखने की मांग की और मुंबई को मनोरंजन की वैश्विक राजधानी के रूप में विकसित करने पर बल दिया। इसके बाद पीएम मोदी बॉलीवुड के यंग स्टार्स की एक बैठक बुलाई थी। मुंबई में भी एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कई कलाकारों से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Piyush Goyal
बजट भाषण के दौरान पीयूष गोयल ने कहा, 'फिल्म बनाने वालों की सुविधा के लिए सरकार ने सिंगल विंडो क्लीयरेंस का प्रावधान किया है। हम सबको बॉलीवुड फिल्में देखने का शौक है। देशभर में फिल्म बनाने का काम तेजी से चल रहा है। इसके जरिए कई लोगों को रोजगार मिलेगा चाहे वो हिन्दी सिनेमा हो या फिर अन्य क्षेत्रीय सिनेमा हो, सभी जगह रोजगार के मौके हैं। पायरेसी पर रोक लगाने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। पायरेसी को रोकने के लिए एंटी-कैमकॉर्डिंग प्रावधान लाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें