फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'धन बाड़ू जान, तोहार धन बा जवानी' भोजपुरी गाना हुआ वायरल, अबतक इतने लोगों ने देखा

Mon, 18 Jun 2018 02:36 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ritesh pandey
एक्टर और सिंगर रितेश पांडेय भोजपुरी फिल्म जगत का एक मशहूर नाम है। रितेश बहुत ही जल्द अपनी आवाज और अभिनय से लोगों के दिल में जगह बनाने में कामयाब रहे और यही वजह है कि यूट्यूब पर उनके गाने का वीडियो काफी पसंद किया जाता है। रितेश पांडेय का एक गाना 'पियवा से पहिले' ने खूब धूम मचाई थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ritesh pandey
अब रितेश का एक नया गाना इन दिनों इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। गाने के बोल हैं 'धन बाड़ू जान... तोहार धन बा जवानी'। 14 जून को यूट्यूब पर अपलोड किए गए इस वीडियो को अब तक 595,079 बार देखा जा चुका है। भोजपुरी के फैंस रितेश के इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

गाना रिलीज हुए अभी 4 दिन ही हुआ है लेकिन यूपी बिहार के ऑरकेस्टा में इस गाने की धूम अभी से देखने को मिल रही है। बता दें रितेश पांडेय ने बहुत कम समय में ही भोजपुरी फिल्मों में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। खबरों की मानें को एक फिल्म के लिए रितेश 15 से 20 लाख रुपये चार्ज करते हैं।
 

4 of 5
ritesh pandey
हाल ही में रितेश पांडेय कि आगामी फिल्म 'किसमें कितना है दम' का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज हुआ था। इसके अलावा रितेश पांडेय 'गिरफ्तार' को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं। इस फिल्म में रितेश पांडेय के अलावा राकेश मिश्रा, अंजना सिंह, पूनम दुबे, संजय पांडेय, मनोज टाइगर, योगेश सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ritesh deshmukh
रितेश बिहार सासाराम के रहने वाले हैं। फिलहाल, वे वाराणसी में रहते हैं। रितेश की शुरुआती पढ़ाई वाराणसी से हुई है। फिलहाल, वे महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के स्टूडेंट हैं। रितेश के कई एलबम मार्केट में आ चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें