बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली के इटली में शादी का विरोध करने वाले मध्यप्रदेश से बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य को करारा जवाब मिला है। अगली स्लाइड में जानिए कौन हैं वो शख्स जिसने अनुष्का-विराट के समर्थन में कह दी इतनी बड़ी बात....
विज्ञापन
2 of 4
फिल्म 'पिंक' के डायरेक्टर शूजित सरकार ने अनुष्का-विराट का बचाव करते हुए कहा कि, 'अगली बार विराट कोहली अपना बिना देशभक्ति वाला पहला सिक्स पार्क के बाहर मारेंगे। यह उन देशभक्त एमएलए के नाम का होगा।' इस पोस्ट को डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने भी रीट्वीट किया।
Next time @imVkohli hits his unpatriotic 1st sixer out of the park it will be in the name of that patriotic MLA.— Shoojit Sircar (@ShoojitSircar) December 20, 2017
विज्ञापन
3 of 4
दरअसल, मध्यप्रदेश के गुना से बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य ने मंगलवार को अनुष्का-विराट की इटली में हुई शादी को उनकी देशभक्ति से जोड़ दिया था। शाक्य ने कोहली का नाम लिए बिना कहा था कि, 'एक बड़े क्रिकेटर ने हाल ही में शादी की है। लेकिन क्या उन्हें इतने बड़े देश में शादी के लिए कोई जगह नहीं मिली। एक खिलाड़ी जिसके लिए भारत की जमीन कोई मायने नहीं रखती, वह देशभक्त नहीं हो सकता।'
यहां बता दें कि, बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने 12 दिसंबर को इटली के टस्कनी में बोर्गो फिनोशिएटो रिसॉर्ट में सात फेरे लिए थे। चंद करीबी मेहमानों और सिर्फ परिवार वालों की मौजूदगी में हुई ये शादी अब तक इंटरनेट पर धूम मचाई हुई है।