बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रुति हसन उस समय असहज हो गईं जब फैंस ने उन्हें घेर लिया। तस्वीरों में देखें कैसे श्रुति का मूड रेस्टॉरेंट से बाहर आते-आते बदल गया। दरअसल वह मुंबई में थीं और बांद्रा स्थित एक रेस्टॉरेंट में आयीं थीं और जैसे ही वो बाहर आयीं उनके फैंस ने उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन
2 of 5
Shruti
हालांकि उनके साथ सुरक्षाकर्मी मौजूद थे और लेकिन वह भी अचानक इतने लोगों को संभालने में नाकामयाब दिख रहे थे। इस दौरान श्रुति हसन घबराई हुई नजर आ रही थीं।
विज्ञापन
3 of 5
Shruti
सोशल मीडिया पर इस घटना की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में श्रुति परेशान नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में तो वह नाराज भी दिख रही हैं।
4 of 5
Shruti
हालांकि ये पता नहीं चल सका कि असलियत में वहां क्या हुआ लेकिन तस्वीर में ऐसा साफ नजर आ रहा है कि वह काफी नाराज हैं या डरी हुई हैं।
गौरतलब है कि श्रुति हाल ही में चर्चा में थी जब उनके ब्यावफ्रेंड माइकल कॉर्सेल के बारे में खबर छपी थी। हालांकि श्रुति कह चुकी हैं कि वह निजी जीवन के बारे में चर्चा करना पसंद नहीं। चर्चा गर्म है कि श्रुति के पिता कमल हसन भी माइकल से मिल चुके हैं।