बॉलीवुड का शाही जोड़ा सैफ अली खान और करीना कपूर खान ने अपने करीबी दोस्तों को दावत दी। उनकी इस दावत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दावत देनें के लिए ज्यादा कुछ हो ये जरूरी नहीं दोस्तों को फोन करो और रात के खाने के लिए बुला लो। बस फिर क्या धमाल शुरू। ऐसा ही कुछ हुआ बेबो की दावत में जहां दोनों सितारों के करीबी मौजूद रहे। हालांकि इस दावत का कारण पता नहीं चल सका है लेकिन कयास लगाए जा रहें है करीना ने ये दावत मां बनने की खुशी में दी है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
Sara Ali
लेकिन इस दावत का मुख्य आकर्षण सैफ की बेटी सारा अली खान रहीं। जो बोल्ड अंदाज में नजर आयीं। गौरतलब है कि सारा अपने लुक्स की बदौलत युवाओं की पसंद बंन गई हैं। खबर है कि करण जौहर की फिल्म से सारा बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देंगी। अब देखना होगा सिल्वर स्क्रीन पर आने के बाद वह क्या धमाल मचाती हैं।
विज्ञापन
3 of 7
इस दावत में सैफ और करीना दोस्तों संग ग्लास से ग्लास टकराते नजर आए। इस दौरान सैफ कहते सुने गए की हम दोनों में से एक तैमूर का साथ देने के लिए हर समय मौजूद रहते हैं। शायद यही कारण हैं करीना दोस्तों संग कम समय बिता पाती हैं।
4 of 7
karishma
इस दावत में करीना की बहन करिश्मा कपूर भी आयीं थीं और वह भी अपने ब्वायफ्रेंड संदीप तोशनीवाल के साथ। उल्लेखनीय है कि करिश्मा पिछले कुछ दिनों से संदीप को डेट कर रही हैं। दोनों रणधीर कपूर के जन्मदिन की दावत में नजर आए थे।
विज्ञापन
5 of 7
kareena
दावत में अरोड़ा बहनें अमृता और मलाइका भी नजर आयीं। इससे पूर्व अरोड़ा बहनों ने दिन में अपनी मां का जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इसके बाद दोनों सैफ के घर पहुंचीं।
विज्ञापन
6 of 7
soha
इस दावत में सैफ की बहन सोहा अली खान अपने पति कुणाल खेमू के साथ पहुंचीं थी।