फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वजह से मजबूर होकर बनाई गई 'पलटन', अभिषेक का नाम सुनकर भड़के जेपी दत्ता

Thu, 02 Aug 2018 08:40 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
पलटन स्टार कास्ट
जेपी दत्ता की फिल्म 'पलटन' का मच अवेटेड ट्रेलर आज मुंबई में लॉन्च हुआ। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर फिल्म की स्टार कास्ट अर्जुन रामपाल, सोनू सूद, सिद्धांत कपूर, गुरमीत चौधरी, हर्षवर्धन राणे, लव सिन्हा, सोनल चौहान, दीपिका कक्कड़, मोनिका गिल और फिल्म के निर्देशक जे पी दत्ता मौजूद थे। 
 
विज्ञापन

2 of 6
jp dutta
जेपी दत्ता ने बताया कि किस तरह 'बॉर्डर' के बनाने के बाद वह चाहते थे कि वह कभी वार फिल्म नहीं बनाएंगे, लेकिन 1999 भारत और पाकिस्तान कारगिल वार हुई, तब उन्होंने एल ओ सी कारगिल बनायी और फिर उन्होने एक वादा किया कि इंडिया की अपनी एक ट्रिलॉजी वार फिल्म के रूप में वह 'पलटन' बनाएगे।

 
विज्ञापन

3 of 6
jp dutta
जब जेपी दत्ता जी से पूछा गया के अभिषेक बच्चन भी 'पलटन' का हिस्सा होने वाले थे तो उनका जवाब था, मुझे नहीं पता आप बच्चन परिवार से जाके पूछिए।  

 

4 of 6
jp dutta
फिल्म का प्रोडक्शन संभार रही जेपी दत्ता जी की बेटी निधि दत्ता से जब पूछा गया कि इतने हैन्सम हंक्स के साथ काम करके कैसा लगा तो उन्होंने बेहद मासूमियत से जवाब देते हुए कहा कि उनके लिए वहां एक ही हैन्सम हंक थे और वो थे उनके पिता।
 
विज्ञापन

5 of 6
paltan
फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो इसकी शुरुआत में साल 1962 के कुछ पुराने सीन्स का इस्तेमाल किया गया है। इसके बाद ट्रेलर में 1967 का समय दिखाया गया है। इसमें चीनी सैनिक भारतीय सैनिकों को धमकी देते हुए कह रहे हैं कि 'सिक्किम चीन का है इसलिए तुम लोग इसे छोड़ दो वरना 1962 वाला हाल करेंगे'। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
paltan
'पलटन' फिल्म के ट्रेलर में बेहतरीन डायलॉग का इस्तेमाल किया गया है जो आपको हिला कर रख देगा। इसके साथ चीन और भारत के बीच उस वक्त की टेंशन को दिखाने की कोशिश की गई है। 'पलटन' के ट्रेलर में भारतीय सैनिकों के जोश से भरे जज्बे को दिखाया गया है कि कैसे वह अपने दुश्मनों से लड़ने के लिए तैयार रहते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें