मनोरंजन जगत में हर दिन कुछ नया होता रहता है। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी हर अपडेट को जानना चाहते हैं। सोशल मीडिया ने फिल्मी सितारों और प्रशंसकों के बीच की दूरी को कम करने का काम बखूबी किया है। सेलेब्स अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से हर दिन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी जानकारी फैंस के साथ साझा करते नजर आते हैं। आज भी कई सितारों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं। तो चलिए 10 तस्वीरों के जरिए आपको आज का सेलिब्रिटी अपडेट बताते हैं...
विज्ञापन
2 of 11
सोनम कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री सोनम कपूर अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। सोनम सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी स्टाइलिश फोटोज शेयर करती नजर आती हैं। आज एक्ट्रेस ने ब्लू कलर के आउटफिट में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में सोनम का लुक बेहद शानदार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस का यह लुक फिल्मकार करण जौहर के रेस्टोरेंट पार्टी के दौरान का है।
विज्ञापन
3 of 11
डेजी शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री डेजी शाह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। यूं तो अक्सर डेजी अपने बोल्ड और हॉट लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं। मगर आज वह अपने एथनिक लुक से फैंस की धड़कनें बढ़ाती नजर आ रही हैं। डेजी ने पिंक और येलो कलर के लहंगे में कुछ फोटोज शेयर किए हैं, जिनमें वह बेहद प्यारी लग रही हैं।
4 of 11
शहनाज गिल-आयुष्मान खुराना
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री शहनाज गिल इन दिनों अपने शो 'देसी वाइब्स विद शहनाज गिल' को लेकर चर्चा में हैं। इस शो के पहले एपिसोड में राजकुमार राव मेहमान बनकर आए। अब शहनाज शो के नए एपिसोड में आयुष्मान खुराना से चर्चा करती दिखेंगी। हाल ही में शहनाज ने आयुष्मान के साथ कुछ फोटोज शेयर किए हैं।
विज्ञापन
5 of 11
शनाया कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। शनाया सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अक्सर स्टाइलिश तस्वीरें साझा करती नजर आती हैं। आज शनाया ने व्हाइट गाउन में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका लुक जबरदस्त लग रहा है।
विज्ञापन
6 of 11
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री जान्हवी कपूर हाल ही में फिल्म 'मिली' में नजर आईं। बोनी कपूर और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की लाडली बेटी जान्हवी अपने लुक्स को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहती हैं। जान्हवी ने आज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं। इनमें वह अलग-अलग लुक औैर अंदाज में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
7 of 11
जन्नत जुबैर
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्सर अपने लुक को लेकर चर्चा में रहने वाली जन्नत जुबैर ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं। तस्वीरों में ऐसा लग रहा है कि जन्नत एयरपोर्ट पर हैं। ब्लैक टॉप और जींस में जन्नत काफी बोल्ड लग रही हैं।
8 of 11
नीना गुप्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री नीना गुप्ता इन दिनों अपनी फिल्म 'ऊंचाई' को लेकर खूब चर्चा में हैं। नीना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। इसमें उनका लुक बेहद प्यारा लग रहा है।
9 of 11
अवनीत कौर
- फोटो : सोशल मीडिया
अवनीत कौर सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। वह अपने अभिनय के साथ-साथ अपने लुक्स को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। आज अवनीत ने अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। तस्वीरों में अवनीत का लुक बेहद जबरदस्त लग रहा है, साथ ही ढलते सूरज के नजारे ने तस्वीरों की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं।
10 of 11
निक्की तंबोली
- फोटो : सोशल मीडिया
'बिग बॉस' फेम निक्की तंबोली आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपने बोल्ड फोटोज और वीडियोज के चलते भी वह खूब चर्चा में रहती हैं। निक्की इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती नजर आती हैं। आज भी निक्की ने अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वह काफी हॉट लग रही हैं।
दिव्यांका त्रिपाठी छोटे पर्दे की नामी एक्ट्रेस हैं। दिव्यांका सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें और वीडियोज वायरल होते हैं। आज भी दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी फोटोज शेयर की हैं।