फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos Of The Day: देसी लुक में सपना ने ढाया कहर और ब्रालेट में नम्रता मल्ला का कातिलाना अंदाज, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

Sat, 09 Jul 2022 09:03 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
सपना चौधरी, नम्रता मल्ला - फोटो : social media
बॉलीवुड के गलियारों से रोज कोई न कोई नई जानकारी सामने आती रहती है और मनोरंजन का जिक्र आते ही फैंस भी अक्सर अपने पसंदीदा सेलेब्रिटीज के बारे में जानने के लिए एक्टिव हो जाते हैं। सितारों की जिंदगी में क्या चल रहा है से लेकर उनकी हर छोटी से छोटी बात पर फैंस की नजर रहती है। इन सारी चटपटी गॉसिप में फैंस को खूब दिलचस्पी होती है। वहीं सेलिब्रिटीज भी सोशल मीडिया के माध्यम से खुद से जुड़ी चीजों को साझा करते रहते हैं। आज किसी ने अपना ग्लैमरस लुक शेयर किया है तो कोई अपनी जिंदगी के पुराने पल साझा करता नजर आया। चलिए जानते हैं किस सेलिब्रिटी ने आज क्या अपडेट दिया है... 
विज्ञापन

2 of 11
सपना चौधरी - फोटो : social media
सपना चौधरी 
अपने देसी अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली हरियाणवी डांसर सपना चौधरी को कौन नहीं जानता? अपने डांस मूव्स के साथ-साथ वह अपनी ड्रेसिंग और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। सपना वेस्टर्न से लेकर एथनिक वियर तक में अपनी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं, जिसे देख लोग खूब प्रभावित होते हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में सपना फिर एक बार सूट और प्लाजो पहने मौसम का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं। खुले बालों में सपना का यह नो मेकअप लुक गजब ढा रहा है।  
विज्ञापन

3 of 11
अक्षरा सिंह - फोटो : social media
अक्षरा सिंह
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इसी कड़ी में आज अक्षरा ने बारिश के मौसम का मजा लेते हुए अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अक्षरा बादलों से घिरे खड़े मौसम में मस्ती करती दिख रही हैं। इन तस्वीरों में अक्षरा का बेहद ही सिंपल अंदाज देखने को मिल रहा है।   

 

4 of 11
रणबीर कपूर, वाणी कपूर - फोटो : social media
वाणी कपूर
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और एक्ट्रेस वाणी कपूर जल्द ही फिल्म शमशेरा में नजर आने वाले हैं। इन दिनों दोनों अपनी फिल्म का जोरदार प्रमोशन करने में लगे हुए हैं। रणबीर और वाणी अपने फैंस को अपनी फिल्म से कनेक्ट करने के लिए नई-नई तस्वीरें साझा करती रहती हैं। वाणी कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी और रणबीर की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में रणबीर और वाणी की केमेस्ट्री देखने लायक है। दोनों कलाकार इन तस्वीरों में बिंदास लुक में नजर आ रहे हैं।  
विज्ञापन

5 of 11
कार्तिक आर्यन - फोटो : social media
कार्तिक आर्यन 
कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म 'भूल भुलैया 2' की सक्सेस के बाद यूरोप में छुट्टियां मना रहे हैं। अभिनेता पिछले कई दिनों से वेकेशन के दौरान की अपनी एक्टिविटी को फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को अपडेट दे रहे हैं। इसी कड़ी में अभिनेता ने आज कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें वह साइकिल चलाते हुए दिख रहे हैं। इस तस्वीर में अभिनेता ने अपने हाथों में पेंटिंग ले रखी है। उन्हें साइकिल पर बैठा देखा जा सकता है।
विज्ञापन

6 of 11
अवनीत कौर - फोटो : social media
अवनीत कौर
सोशल मीडिया स्टार अवनीत कौर अपनी तस्वीरों के चलते अक्सर ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में छोटे पर्दे की इस अभिनेत्री ने अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह ब्लैक कलर की ड्रेस में कातिलाना पोज देती हुई नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने रेड लिपस्टिक के साथ अपना लुक कंप्लीट किया है। उनका यह ग्लैमरस लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

7 of 11
राकेश बापट - फोटो : social media
राकेश बापट
‘बिग बॉस ओटीटी’ पर शुरू हुए अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहने वाले मशहूर कपल शमिता शेट्टी और राकेश बापट इन दिनों अपने ब्रेकअप को लेकर सुर्खियों में हैं। जहां दोनों एक-दूसरे के प्यार की कसमें खाते और घूमते फिरते दिखते थे,वहीं अब दोनों ने अपने ब्रेकअप पर चुप्पी साध ली है। इस बीच सोशल मीडिया पर हाल ही में राकेश ने अपनी एक ब्लैक एंड वाइट तस्वीर साझा की है, जिसमें उनकी बेहतरीन बॉडी नजर आ रही है। 

8 of 11
वरुण धवन, नयासा देवगन, जाह्नवी कपूर - फोटो : social media

वरुण- जाह्नवी संग नजर आईं न्यासा देवगन
इन दिनों बॉलीवुड स्टार्स वेकेशन पर खूब एंजॉय कर रहे हैं। जहां एक तरफ कार्तिक आर्यन यूरोप घूम रहे हैं, वहीं वरुण धवन- जाह्नवी कपूर संग काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन की पार्टी करते हुए तस्वीरें वायरल हुई हैं। न्यासा देवगन ने यह तस्वीर अपने इंस्टा हैंडल पर साझा की है, जिसमें वरुण धवन, उनकी पत्नी, जाह्नवी कपूर और बहुत सारे लोग लंच टेबल पर पोज देते दिख रहे हैं। 

 

9 of 11
कपूर परिवार - फोटो : social media
नीतू कपूर
कल नीतू कपूर ने अपना जन्मदिन मनाया था, जिसका सेलिब्रेशन उन्होंने अपने पूरे परिवार के साथ किया। नीतू ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें पूरी कपूर फैमिली नजर आ रही है। करिश्मा कपूर से लेकर करीना सैफ और बहुत लोग एक रेस्टोरेंट के बाहर पोज देते नजर आ रहे हैं। 

10 of 11
नम्रता मल्ला - फोटो : social media
नम्रता मल्ला 
भोजपुरी अभिनेत्री नम्रता मल्ला अक्सर अपनी बोल्डनेस के चलते सोशल मीडिया की दुनिया में छाई रहती हैं। उनके इसी हॉट अंदाज की वजह से उनके फैंस उन पर खूब प्यार लुटाते नजर आते हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में नम्रता मल्ला फिर एक बार बोल्डनेस का तड़का लगाती नजर आ रही हैं। नए फोटोशूट में ब्रालेट पहने नम्रता मल्ला अपनी कातिलाना अदाएं दिखा रही हैं।
विज्ञापन

11 of 11
सारा अली खान - फोटो : social media
सारा अली खान 
अभिनेत्री सारा अली खान इन दिनों लंदन में छुट्टियां मना रही हैं और अपनी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं। सारा ने हाल ही में एक पार्क में पेड़ के नीचे के खड़े तस्वीर साझा की है, जिसमें वह दोस्त के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें