फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos of the Day: ट्रांसपेरेंट ड्रेस में रश्मि का किलर लुक और दिशा का बोल्ड अंदाज, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

Tue, 19 Jul 2022 09:36 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
रश्मि देसाई, दिशा पाटनी - फोटो : Instagram
मनोरंजन जगत से जुड़ी हर खबर जानने के लिए फैंस काफी बेताब रहते हैं। ऐसे में सितारे सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं। रोजाना फोटोज ऑफ द डे के माध्यम से हम आपको दिनभर में सेलिब्रिटी द्वारा शेयर की गई तस्वीरों के बारे में बताते हैं। तो चलिए 10 तस्वीरों से बताते हैं आज का सेलिब्रिटी अपडेट...
विज्ञापन

2 of 11
दिशा पाटनी - फोटो : Instagram
दिशा पाटनी
दिशा पाटनी अपने लुक्स के चलते अक्सर ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री तारा सुतारिया के साथ अपनी फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' के प्रमोशन के लिए गई थीं। इस दौरान दिशा ब्लैक कलर के हार्ड शेप वाले ब्रालेट और स्कर्ट में नजर आईं। अभिनेत्री के इस लुक को फैंस ने काफी पसंद किया।


 
विज्ञापन

3 of 11
मानुषी छिल्लर-जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया
मानुषी छिल्लर
फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' के बाद मानुषी छिल्लर ने अभिनेता जॉन अब्राहिम के साथ 'तेहरान' की शूटिंग शुरू कर दी है। अरुण गोपालन द्वारा निर्देशित 'तेहरान' में दोनों की जोड़ी पहली बार साथ दिखाई देगी। तस्वीरों में मानुषी और जॉन अब्राहम शूटिंग की लोकेशन पर नजर आ रहे हैं।

4 of 11
रश्मि देसाई - फोटो : Instagram
रश्मि देसाई
टीवी की मशहूर अभिनेत्री रश्मि देसाई सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर ही अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने व्हाइट ड्रेस में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह काफी हॉट लग रही हैं। रश्मि एक से बढ़कर एक पोज भी देती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

5 of 11
तारा सुतारिया, अर्जुन कपूर - फोटो : Instagram
तारा सुतारिया
तारा सुतारिया इन दिनों 'एक विलेन रिटर्न्स' को लेकर सुर्खियों में हैं। तारा ने अर्जुन कपूर के साथ फिल्म के सेट पर क्लिक की गई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है।
 
विज्ञापन

6 of 11
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हाल ही में अमिताभ ने अपनी तस्वीरें शेयर की, जिसमें वह व्हाइट कलर की हुडी टीशर्ट के साथ ढीला ढाला पजामा में नजर आ रहे हैं। देखने में यह लग रहा है, जैसे कोई स्कर्ट हो।अभिनेता के इस लुक पर लोग भी कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन

7 of 11
इलियाना - फोटो : Instagram
इलियाना
इलियाना ने हाल ही में अपनी एक तस्वीर मालदीव के एक बीच पर रिलेक्स करते हुए फैंस के साथ शेयर की है। इसमें बिकिनी पहने हुए इलियाना काफी बोल्ड लग रही हैं। मल्टी कलर लेपर्ड प्रिंट बिकिनी पहने इलियाना  अपनी बॉडी के कर्व्स फलॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

8 of 11
अनुष्का सेन - फोटो : Instagram
अनुष्का सेन
सोशल मीडिया सेंसेशन अनुष्का सेन अपनी तस्वीरों के चलते अक्सर ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में अनुष्का ने अपनी कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनकी स्माइल ने लोगों का दिल जीत लिया। फैंस को उनका अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

9 of 11
अशनूर कौर - फोटो : Instagram
अशनूर कौर
अशनूर कौर भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर ही अपनी तस्वीर साझा करत रहती हैं। हाल ही में अशनूर ने अपने पिंक कलर की टीशर्ट और चैक स्कर्ट में फोटो शेयर की हैं। इसके साथ ही अशनूर ने अपने लुक को एक कैप के साथ कंप्लीट किया है।

10 of 11
करिश्मा तन्ना - फोटो : Instagram
 करिश्मा तन्ना
अभिनेत्री करिश्मा तन्ना भी सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीर शेयर करती रहती हैं। करिश्मा ने डेनिम शॉर्ट्स के साथ क्रॉप टॉप में अपनी फोटो साझा की, जिसमें उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वह उनके लुक की तारीफ भी कर रहे हैं। 
विज्ञापन

11 of 11
अवनीत कौर - फोटो : Instagram
अवनीत कौर
अवनीत कौर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने लुक्स के चलते लाइमलाइट में बनी रहती हैं। अवनीत ने एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने ऑउटफिट दिखा रही हैं। एक तस्वीर में वह ब्लैक ड्रेस में दिखाई दे रही हैं, तो दूसरी में वह पिंक कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें