फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos Of The Day: समंदर किनारे मौनी का बोल्ड लुक और रानी ने फ्लॉन्ट किया फिगर, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

Fri, 15 Jul 2022 08:43 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
मौनी रॉय, रानी चटर्जी - फोटो : social media
बॉलीवुड एक ऐसी जगह है, जहां हर रोज कुछ न कुछ नया होता ही रहता है। इंडस्ट्री में रोज सेलिब्रिटी कोई ने कोई नया अपडेट देते हैं, जिन्हें फैंस सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल कर देते हैं। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी हर अपडेट को जानना चाहते हैं। कोई अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी रहता है, तो कोई अपने काम से दूर छुट्टियां मनाने गया हुआ है। अपने फैंस की इस चाहत को पूरा करने के लिए उनके पसंदीदा सितारे अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें अपडेट करते रहते हैं। तो ग्लैमर की इस दुनिया से आज हम आपके लिए बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की खूबसूरत तस्वीरें लेकर आए हैं। चलिए जानते हैं कि आज किस सेलिब्रिटी ने क्या अपडेट दिया है-
विज्ञापन

2 of 11
मौनी रॉय - फोटो : social media
मौनी रॉय
अपनी बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरों से अक्सर लोगों का दिल जीतने वाली मौनी रॉय आज फिर इंटरनेट पर छा गई हैं। मौनी ने एक बार फिर अपनी कुछ बोल्ड फोटोज सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिनमें वह समंदर किनारे टॉपलेस बैठी नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में उन्होंने बोल्डनेस की हारे हदें पार कर दी हैं। 
विज्ञापन

3 of 11
अनुष्का शर्मा - फोटो : social media
अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा किसी पहचान की मौहताज नहीं हैं। वह अक्सर अपने पति विराट कोहली के साथ वेकेशन पर जाती रहती हैं, जहां से वह सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती हैं। आज भी उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक प्यारी सी फोटो साझा की है, जिसमें वह अपने फैंस को 'हाय' कह रही हैं। इस तस्वीर में उनका नो मेकअप लुक नजर आ रहा है। 

4 of 11
जान्हवी कपूर - फोटो : social media
जान्हवी कपूर
इन दिनों अपनी फिल्म गुड लक जैरी को लेकर चर्चाओं में चल रही अभिनेत्री जान्हवी कपूर भी सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। यह फिल्म 'डिज्नी+हॉटस्टार' पर रिलीज की जाएगी। इस फिल्म के सेट से जान्हवी ने अपना लुक सोशल मीडिया पर साझा किया है। इन तस्वीरों में जान्हवी आंखों में काजल और बिंदी लगाए शीशे में देख रही हैं। कुछ तस्वीरों में वह अपने बालों को संवारती हुई भी दिख रही हैं।  
 
विज्ञापन

5 of 11
सुष्मिता सेन - फोटो : social media
सुष्मिता सेन
ललित मोदी के साथ अपने रिश्ते को लेकर अचानक से सुर्खियों में आईं अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने आज अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करके अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी तोड़ी है। इस तस्वीर में वह अपनी दोनों बेटिंयों के साथ नजर आ रही हैं। सुष्मिता और उनकी बेटियों के चेहरों की मुस्कान बता रही है कि तीनों बहुत खुश हैं।
विज्ञापन

6 of 11
रानी चैटर्जी - फोटो : social media
रानी चटर्जी
भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी अपनी फिटनेस को लेकर बहुत सतर्क रहती हैं, उन्हें फिटनेस फ्रीक कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा। वह अक्सर अपनी वर्कआउट की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। आज भी अभिनेत्री ने अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह वर्कआउट आउटफिट में मिरर सेल्फी लेती दिख रही हैं। रानी की परफेक्ट बॉडी और चेहरे का ग्लो फोटो में साफ नजर आ रहा है। जिम वियर में रानी बहुत खूबसूरत लग रही हैं।
विज्ञापन

7 of 11
अवनीत कौर - फोटो : social media
अवनीत कौर 
रानी चटर्जी की तरह ही छोटे पर्दे की अभिनेत्री और सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी अवनीत कौर भी अपनी फिटनेस को लेकर बहुत सहज हैं। अवनीत अपने फिगर को मेंटेन रखने के लिए बहुत कठिन-कठिन वर्कआउट करती नजर आती हैं। अवनीत ने आज जिम वियर में अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिनमें वह बेहद फिट और खूबसूरत लग रही हैं।

8 of 11
दिशा परमार - फोटो : social media
दिशा परमार
बाकी सेलेब्स की तरह ही दिशा परमार भी इन दिनों काम से दूर छुट्टियां मना रही हैं। अपने वेकेशन से उन्होंने आज एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह एक खुले मैदान पर बैठकर आसमान को देखती नजर आ रही हैं। उनके सामने का नजारा बहुत ही सुंदर लग रहा है।

9 of 11
करण कुंद्रा - फोटो : social media
करण कुंद्रा
'बिग बॉस' के घर से एक-दूसरे के करीब आए तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा इन दिनों छोटे पर्दे के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। यह दोनों आए दिन एक-दूसरे की बाहों में बाहें डाले स्पॉट किए जाते हैं। आज करण ने अपनी और तेजस्वी की एक तस्वरी साझा की है, जिसमें दोनों समंदर किनारे मस्ती करते नजर आ रहे हैं। 

10 of 11
दिव्यंका त्रिपाठी - फोटो : social media
दिव्यंका त्रिपाठी
दिव्यंका इन दिनों अपने पति विवेक के साथ मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। दोनों अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। इसी कड़ी में दिव्यंका ने आज अपनी एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है, जिसमें वह वाइट कलर की शॉर्ट ड्रेस पहने मुस्काती नजर आ रही हैं। वह इस तस्वीर में बहुत ही गॉरजियस लग रही हैं।
विज्ञापन

11 of 11
मीरा राजपूत - फोटो : social media
मीरा राजपूत
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग किसी भी बॉलीवुड अभिनेत्री से कम नहीं है।  हाल ही में मीरा ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट से कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें उनकी ग्लोंइंग स्किन साफ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में वह लाल रंग की पतली स्ट्रीप वाली ड्रेस पहने दिखाई दे रही हैं। उनके इन फोटो को मीरा के फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें