फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos of the Day: नई फिल्म के लिए सलमान का नया लुक और मौनी ने दिखाया कर्वी फिगर, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

Wed, 05 Oct 2022 08:13 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
सलमान खान, मौनी रॉय - फोटो : social media
बॉलीवुड के गलियारों से रोज कोई न कोई नई जानकारी सामने आती रहती है और मनोरंजन का जिक्र आते ही फैंस भी अक्सर अपने पसंदीदा सेलेब्रिटीज के बारे में जानने के लिए एक्टिव हो जाते हैं। सितारों की जिंदगी में क्या चल रहा है से लेकर उनकी हर छोटी से छोटी बात पर फैंस की नजर रहती है। इन सारी चटपटी गॉसिप में फैंस को खूब दिलचस्पी होती है। वहीं सेलिब्रिटीज भी सोशल मीडिया के माध्यम से खुद से जुड़ी चीजों को साझा करते रहते हैं। आज किसी ने अपना ग्लैमरस लुक शेयर किया है तो कोई अपनी जिंदगी के पुराने पल साझा करता नजर आया। चलिए जानते हैं किस सेलिब्रिटी ने आज क्या अपडेट दिया है... 
विज्ञापन

2 of 11
मौनी रॉय - फोटो : social media
मौनी रॉय
हमेशा अपनी दिलकश अदाओं से सबको लुभाने वाली मौनी रॉय ने आज एक बार फिर अपने लुक से इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। अभिनेत्री ने वाइट कलर की झीनी सी साड़ी पहने अपनी ढेर सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड की हैं। इस लेटेस्ट लुक में मौनी रॉय किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं।
विज्ञापन

3 of 11
रिया चक्रवर्ती - फोटो : social media
रिया चक्रवर्ती
सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड के नाम से मशहूर रिया चक्रवर्ती इन दिनों अपनी फोटोज के चलते सुर्खियां बटोर रही हैं। रिया कभी अपना हॉट अंदाज लोगों को दिखा रही हैं, तो कभी ट्रेडिशनल लुक की तस्वीरें साझा कर रही हैं। आज अभिनेत्री ने दुर्गा पूजा पंडाल में साड़ी पहने अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें हमेशा की तरह वह खूबसूरत लग रही हैं।

4 of 11
करिश्मा तन्ना - फोटो : social media
करिश्मा तन्ना
टीवी की दुनिया का एक जाना पहचाना चेहरा करिश्मा तन्ना भी अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया साइट्स के जरिए लोगों तक पहुंचाती रहती हैं। ऐसे में हाल ही में अभिनेत्री ने ब्लैक कलर की नेट की साड़ी पहने अपने लेटेस्ट लुक की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं।
विज्ञापन

5 of 11
ईशा गुप्ता - फोटो : social media
ईशा गुप्ता
आए दिन अपने बोल्ड लुक्स से चर्चाओं में रहने वाली ईशा गुप्ता का आज साझा किया गया ट्रेडिशनल अवतार लोगों को खूब भा रहा है। अभिनेत्री ने लहंगा अपने अपनी कुछ तस्वीरें अपलोड की हैं, जिनमें ईशा का ग्लैमर के साथ खूबसूरती का तड़का लगा रही हैं।
विज्ञापन

6 of 11
सयानी गुप्ता - फोटो : social media
सयानी गुप्ता
अभिनेत्री सयानी गुप्ता ने भी अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में एक खास जगह बनाई है। वह भी अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। ऐसे में आज सयानी ने रिचा चड्डा और अली फजल की शादी का अपना लुक फैंस के साथ साझा किया है। वाइट साड़ी पर बैकलेस ब्लाउज पहने सयानी काफी हॉट लग रही हैं। 
विज्ञापन

7 of 11
तब्बू - फोटो : social media
तब्बू
बढ़ती उम्र में भी अपनी खूबसूरती से सबको दीवाना बनाने वाली अभिनेत्रियों में तब्बू का नाम भी शामिल है। आखिरी बार फिल्म 'भूल भुलैया 2' में नजर आईं तब्बू ने हास ही में साड़ी पहने अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह एक बार फिर उम्र को मात देती दिखाई दे रही हैं। बांधनी साड़ी पहने तब्बू काफी खूबसूरत लग रही हैं।

8 of 11
अविका गौर - फोटो : social media
अविका गौर
टीवी की छोटी सी बालिका बधू अब बड़ी हो गई हैं। बड़ी होने के साथ-साथ वह ग्लैमरस और हॉट भी हो गई हैं। हम बात कर रहे हैं अविका गौर की। अविका गौर अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों से फैंस के दिलों को घायल करत रहती हैं। लेकिन आज अभिनेत्री ने सिंपल सूट पहने अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह सबको बेहद सुंदर लग रही हैं।

9 of 11
आमना शरीफ - फोटो : social media
आमना शरीफब्लैक
आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करने वाली आमना शरीफ ने एक बार फिर अपना ट्रेडिशनल लुक दिखा फैंस को घायल करने का काम किया है। लेटेस्ट तस्वीरों में अभिनेत्री ब्लैक लंहगा पहने अपनी कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

10 of 11
सलमान खान - फोटो : social media
सलमान खान
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों में व्यस्त हैं। वह किसी न किसी अवसर पर अपने फैंस को इनसे जुड़ी कोई न कोई अपडेट देते रहते हैं। ऐसे में आज अभिनेता ने अपनी आगामी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से एक नया पोस्टर रिलीज किया है। इस पोस्टर में कैमरे के सामने सलमान का हैंडसम अवतार सबको दिखाई दे रहा है। ब्लैक कोट पैंट पहने सलमान का यह लुक लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।  
विज्ञापन

11 of 11
कार्तिक आर्यन - फोटो : social media
कार्तिक आर्यन
पूरा देश आज दशहरा का पर्व धूमधाम से मना रहा है। ऐसे में अभिनेता कार्तिक आर्यन ने देशवासियों को बुराई के ऊपर अच्छाई की जीत के इस पर्व की बधाई देते हुए अपनी नई बाइक के साथ एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में कार्तिक बुलट के ऊपर बैठे मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें