फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos Of The Day: निक्की तंबोली ने धड़काया दिल और सोफी चौधरी का किलर लुक, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

Sat, 24 Sep 2022 08:44 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
निक्की तंबोली, सोफी चौधरी - फोटो : Social Media
सिनेमा जगत एक ऐसी चकाचौंध भरी दुनिया हैं, जहां पर आए दिन कुछ न कुछ नया होता रहता है। एंटरटेंमेंट इंडस्ट्री में काम करने वाले सितारों की फैन फॉलोइंग लाखों-करोड़ों में होती है। यह फैंस अक्सर अपने पसंदीदा स्टार्स की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। अपने फैंस की इसी इच्छा को ध्यान में रखते हुए सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए प्रशंसकों पल-पल का अपडेट देते हैं। ऐसे में हम आप तक उनका हर अपडेट 'फोटोज ऑफ द डे' के माध्यम से पहुंचाते हैं। तो चलिए जानते हैं आज आपके पसंदीदा सितारों ने क्या-क्या अपडेट दिया।
विज्ञापन

2 of 11
आमना शरीफ - फोटो : Social Media
आमना शरीफ
टीवी से बॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकीं आमना शरीफ ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में आमना का स्टाइलिश अंदाज नजर आ रहा है। ब्लैक पैंट और छोटा सा वाइट क्रॉप टॉप पहने आमना तरह-तरह के सिजलिंग पोज देती दिखाई दे रही हैं। इन लेटेस्ट तस्वीरों में आमना बहुत ही स्टाइलिश लग रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 11
करिश्मा कपूर - फोटो : Social Media
करिश्मा कपूर
किसी जमाने बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में गिनी जाने वाली करिश्मा कपूर भी आए दिन सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करती रहती हैं। ऐसे में आज अभिनेत्री अपनी बहन करीना कपूर खान के साथ अपनी एक दोस्त के यहा लंच डेट एंजॉय करती नजर आईं। मराठी खाने का मजा लेकर तस्वीरों में दोनों बहनों के चेहरे पर काफी सुकून नजर आ रहा है। 

4 of 11
निक्की तंबोली - फोटो : Social Media
निक्की तंबोली
बिग बॉस से चर्चा में आईं निक्की तंबोली आए दिन अपने बोल्ड फोटोज के चलते सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहती हैं। लेकिन इन दिनों वह मनी लॉन्ड्रिंग केस में पुलिस के बुलाने पर दिल्ली के चक्कर काटती नजर आ रही हैं। हालांकि, इस बीच भी वह अपना ग्लैमरस अंदाज नहीं छोड़ रही हैं। निक्की तंबोली ने आज एक्ट्रेस एक बार फिर से अपनी सिजलिंग तस्वीरें लाझा की हैं। इन तस्वीरों में निक्की तंबोली पर्पल कलर का डीप नेक गाउन पहने शोख अंदाज में पोज देती दिख रही हैं। 
विज्ञापन

5 of 11
शमा सिकंदर - फोटो : Social Media
शमा सिकंदर
टीवी से लेकर बॉलीवुड तक धमाका करने वाली शमा सिकंदर आए दिन अपनी बोल्ड तस्वीरों से इंटरनेट का पारा बढ़ाती रहती हैं। इसी क्रम में आज भी अभिनेत्री ने अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह ब्लैक मोनोकिनी पहने बीच पर मस्ती करती नजर आ रही हैं। एक बार फिर शमा अपनी बोल्डनेस से सबकी तारीफें लूट रही हैं। 
विज्ञापन

6 of 11
अनुष्का सेन - फोटो : Social Media
अनुष्का सेन
सोशल मीडिया सेंसेशन अनुष्का सेन अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें साझा करती रहती हैं। लेकिन आज अभिनेत्री ने कोलकाता से सिंपल लुक अपनी एक दोस्त के साथ तस्वीरें साझा की हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में अनुष्का लूज पैंट और सिंपल टीशर्ट पहने दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन

7 of 11
सोफी चौधरी - फोटो : Social Media
सोफी चौधरी
बॉलीवुड में अपनी अदाकारी से पहचान बनाने वाली सोफी चौधरी आज कल खूब लाइमलाइट में बनी हुई हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड और ग्लैरस तस्वीरें साझा करती रहती हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में एक बार फिर सोफी टाइट फिटिंग ब्लैक नेट गाउन में अपनी फिगर फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। उनका यह अंदाज सबको भा रहा है।

8 of 11
रानी चटर्जी - फोटो : Social Media
रानी चटर्जी
भोजपुरी इंडस्ट्री की फिटनेस फ्रीक कही जाने वाली रानी चटर्जी आए दिन जिम में पसीना बहाते अपनी तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा करती रहती हैं। आज भी अभिनेत्री ने जिम से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह फिट और सेक्सी लग रही हैं।

9 of 11
करीना कपूर खान - फोटो : Social Media
करीना कपूर खान 
बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर खान अक्सर अपने गर्ल गैंग के साथ मस्ती करती नजर आती हैं। आज भी वह अपना वीकएंड एंजॉय करने अपनी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा के पास पहुंचीं। करीना और अमृता के साथ उनकी एक और दोस्त नजर आ रही हैं। साझा की गई तस्वीर में तीनों बहुत बुरी तरह से हंसते नजर आ रहे हैं। 

10 of 11
शालिनी पांडे - फोटो : Social Media
शालिनी पांडे
साउथ की सुपरहिट फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' से प्रसिद्धी हासिल करने वाली शालिनी पांडे इन दिनों सुर्खियां में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर अपने फैंस से जुड़ी रहने वाली अभिनेत्री ने आज भी अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह अमृतसर के गोल्डन टैंपल में बैठी नजर आ रही हैं।  
विज्ञापन

11 of 11
मोनालिसा - फोटो : Social Media
मोनालिसा
भोजपुरी क्वीन के नाम से मशहूर अभिनेत्री मोनालिस अक्सर अपने दिलकश अंदाज से लोगों का जीत लेती हैं। अपने फैंस के लोगों की दिलों की धड़कने भड़ाने में माहिर मोनालिसा ने आज अपनी इंस्टा स्टोरी पर मौसम का आनंद लेते हुए कुछ तस्वीरें डाली हैं, जिनमें वह कुर्ता-पजामी पहने हुए दिख रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें