फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos of the day: ईशा गुप्ता का हॉट अवतार और हिना खान ने चलाया ग्लैमर का जादू, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

Mon, 12 Sep 2022 09:52 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
हिना खान, ईशा गुप्ता - फोटो : insta
मनोरंजन की बात हो तो लोग फिल्मों से लेकर सीरियल और सीरीज सभी के बारे में अपडेट रहना चाहते हैं, वहीं इसके अलावा फैंस को चहेते सितारों के बारे में जानकारी रखने में भी काफी दिलचस्पी रहती है। छोटे पर्दे से लेकर सिनेमा जगत के स्टार्स भी रोजाना सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज के जरिए खुद से जुड़ी जानकारियां साझा करते रहते हैं। तो चलिए जानते हैं आज किस सेलिब्रिटी ने क्या अपडेट दिया है।
विज्ञापन

2 of 11
ईशा गुप्ता - फोटो : Instagram
अभिनेत्री ईशा गुप्ता अपनी बोल्ड तस्वीरों से फैंस का दिल लूट लेती हैं। आज एक्ट्रेस ने हॉट अवतार में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। उन्हें डीन नेक स्पोर्ट्स वेयर स्टाइल टॉप में टोन्ड बॉडी और परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करते देखा जा सकता। लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने लाइट मेकअप के साथ बालों का सिंपल जूड़ा बनाया है।

विज्ञापन

3 of 11
हिना खान - फोटो : insta
टीवी से लेकर बॉलीवुड में काम कर चुकीं अभिनेत्री हिना खान भी अपने ड्रेसिंग स्टाइल से भी खूब लाइम लाइट में रहती हैं। वह आए दिन अलग-अलग लुक में अपन तस्वरे शेयर करती रहती हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में हिना को ट्रांसपेरेंट हॉट नेक में ग्लैमरस अवतार में पोज करते देखा जा सकता है।

4 of 11
अभिनेता राम चरण अपनी बहन और पत्नी के साथ - फोटो : insta
अभिनेता रामचरण अपने परिवार संग ऊटी में वक्त बिता रहे हैं। जिसकी तस्वीर उनके पिता मेगास्टार चिरंजीवी ने अपने इंस्टाग्राम से साझा की है, जिसमें रामचरण को उनकी बहन श्रीजा और पत्नी सुष्मिता के साथ मुस्कुराते हुए पोज करते देखा जा सकता है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अभिनेता चिरंजीवी ने लिखा-"माता-पिता जब बच्चों के साथ समय बिताते हैं तो जो उत्साह महसूस होता है, वह अलग होता है।"
विज्ञापन

5 of 11
भारती सिंह अपने बेटे गोला के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
भारती सिंह अपने काम के साथ ही परिवार को भी पूरा वक्त देती हैं। आज भारती ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से बेटे गोला के साथ अपनी लेटेस्ट तस्वीर साझा की है। इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो है में भारती सिंह लहंगा पहने नजर आ रही हैं। वहीं, बेटा गोला कान्हा की ड्रेस में बेहद क्यूट लग रहा है। 
विज्ञापन

6 of 11
मालविका मोहनन - फोटो : insta
साउथ की अदाकारा मालविका मोहनन भी सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ लगातार खुद से जुड़ी अपडेट्स साझा करती रहती हैं। आज एक्ट्रेस ने बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। उन्हें हरे-भरे धान के खेतों में मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन

7 of 11
अभिषेक बच्चन अपने पिता अमिताभ बच्चन के साथ - फोटो : insta
अभिनेता अभिषेक बच्चन ने आज अपने पिता संग बेहद खास पलों की दो तस्वीर शेयर की हैं। इनमें से एक तस्वीर तब की है जब जूनियर बच्चन बहुत छोटे थे और दूसरी हाल ही की लग रही है। दोनों ही तस्वीरों में अभिषेक को अपने पिता बिग-बी के पास देखा जा सकता है। पोस्ट को साझा करते हुए अभिनेता ने लिखा- "कुछ चीजें कभी नहीं बदलती लंबाई, चेहरे और बालों के अलावा, उनके सेट पर सरप्राइज विजिट करना हमेशा मेरी सबसे पसंदीदा चीजों में से एक होगा।"

8 of 11
प्रणिता सुभाष - फोटो : insta
साउथ अभिनेत्री प्रणिता सुभाष अपनी खूबसूरत और मासूमियत भरे लुक्स से फैंस का दिल लूट लेती हैं। आज एक्ट्रेस से स्विमिंग पूल ब्रेकफास्ट करते हुए अपनी तस्वीर शेयर की है। नीले पानी के बीच एक्ट्रेस को नीली ड्रेस में मुस्कुराते देखा जा सकता है। उनकी खूबसूरती किसी का भी दिल लूटने के लिए काफी है।

9 of 11
katrina kaif - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड की बार्बी डॉल के नाम से मशहूर अभिनेत्री कटरीना कैफ अपनी खूबसूरती से फैंस का दिल लूट लेती हैं। आज एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से जो तस्वीर शेयर की हैं, उनमें कटरीना कैमरे से दूसरे ओर देखकर पोज दे रही हैं। नो मेकअप लुक में भी अभिनेत्री काफी खूबसूरत लग रही हैं।

10 of 11
सनी लियोनी - फोटो : insta
बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी जिंदगी के खूबसूरत पलों के साथ अपनी ग्लैमरस तस्वीरें भी साझा करती रहती हैं। आज एक्ट्रेस ने गुलाबी रंग प्लाजो और ब्रालेट टॉप में अपनी तस्वीरें साझा की हैं। लुक को कंप्लीट करने के लिए साथ में पिंक और ऑरेंज कलर का लॉन्ग श्रग टीमअप किया है।
विज्ञापन

11 of 11
करिश्मा कपूर - फोटो : insta
अभिनेत्री करिश्मा कपूर आज भी बेहद खूबसूरत और फिट हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। लेटेस्ट फोटोज में करिश्मा को ब्लैक एंड व्हाइट कलर की चेक शर्ट में ब्लैक ग्लासेस लगाए स्टाइलिश अंदाज में देखा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें