फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos of the Day: तारा-अर्जुन की क्यूट केमिस्ट्री और सारा गुरपाल का हॉट अवतार, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

Wed, 13 Jul 2022 08:38 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
तारा सुतारिया, अर्जुन कपूर, सारा गुरपाल - फोटो : Instagram
मनोरंजन जगत से रोज नई जानकारी सामने आती रहती है। फैंस भी सितारों की जिंदगी में क्या चल रहा है, यह जानने के लिए बेताब रहते हैं। इंडस्ट्री से जुड़ी चटपटी गॉसिप जानने में फैंस को काफी दिलचस्पी होती है। वहीं सितारे भी सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। आज भी कई सितारों ने अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। तो चलिए जानते हैं किस सेलिब्रिटी ने आज क्या नया अपडेट दिया है... 
विज्ञापन

2 of 11
सारा गुरपाल - फोटो : Instagram
सारा गुरपाल
पंजाबी सिंगर, एक्ट्रेस और मॉडल सारा गुरपाल भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। सारा गुरपाल बिग बॉस 14 का हिस्सा भी रह चुकी हैं और खूबसूरत के मामले में सभी को कड़ी टक्कर देती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह ब्लैक कलर के ब्रालेट के ऊपर लेदर जैकेट में बेहद हॉट लग रही हैं।
विज्ञापन

3 of 11
तारा सुतारिया, अर्जुन कपूर - फोटो : Instagram
तारा सुतारिया
तारा सुतारिया इन दिनों अपनी फिल्म एक विलेन 2 के प्रमोशन में व्यस्त चल रही हैं। इस फिल्म में वह अर्जन कपूर, जॉन अब्राहिम और दिशा पाटनी के साथ दिखाई देंगे। तारा ने अर्जुन कपूर के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें अर्जुन सेल्फी ले रहे हैं, तो तारा उनके गाल खींच रही हैं। दोनों की बॉन्डिंग काफी बढ़िया लग रही है। 

4 of 11
मीरा राजपूत - फोटो : Instagram
मीरा राजपूत
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत अक्सर ही अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में मीरा ने अपनी सनकिस्ड तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। मीरा की स्माइल देख लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 11
कार्तिक आर्यन - फोटो : Instagram
कार्तिक आर्यन
यूरोप में अपनी छुट्टियों का आनंद उठाने के बाद कार्तिक आर्यन वापस मुंबई लौट आए हैं। अभिनेता ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अपनी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह हाथ जोड़कर सभी को बधाई दे रहे हैं। कार्तिक ने तस्वीर को कैप्शन दिया, 'शुरू करते हैं काम लेकर सभी गुरुओं का नाम।' ब्लू कलर की शर्ट में अभिनेता काफी हैंडसम लग रहे हैं।
 
विज्ञापन

6 of 11
मृणाल ठाकुर - फोटो : Instagram
मृणाल ठाकुर
अभिनेत्री मृणाल ठाकुर भी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री दिल्ली हाट पहुंची थीं। दिल्ली हाट में अभिनेत्री शॉपिंग और मस्ती करती हुई नजर आईं। मृणाल का अंदाज फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है।
 
विज्ञापन

7 of 11
अथिया शेट्टी - फोटो : Instagram
अथिया शेट्टी
अभिनेत्री अथिया शेट्टी इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। कहा जा रहा था कि अथिया तीन महीने बाद केएल राहुल से शादी करने जा रही हैं, जिस पर अभिनेत्री ने अपना रिएक्शन भी दिया। साथ ही अपनी तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। व्हाइट कलर के टेंक टॉप के साथ अभिनेत्री ने पिंक आई मेकअप किया है, जो काफी बढ़िया लग रहा है।

8 of 11
जान्हवी कपूर, सारा अली खान - फोटो : Instagram
जान्हवी कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री जाहन्वी कपूर इस हफ्ते सारा अली खान के साथ कॉफी विद करण के दूसरे एपिसोड में नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और ऐसे में उन्होंने सारा के साथ अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों की बॉन्डिंग और दोस्ती कमाल की लग रही है।

9 of 11
रानी चटर्जी - फोटो : Instagram
रानी चटर्जी
भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग हैं और अक्सर ही अपनी वर्कआउट फोटो या वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी तस्वीर शेयर की, जिसमें वर्कआउट ग्लो में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। जिम वियर में रानी बेहद सिंपल लेकिन खूबसूरत लग रही हैं।

10 of 11
अनुष्का सेन - फोटो : Instagram
अनुष्का सेन
सोशल मीडिया सेंसेशन अनुष्का सेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। अभिनेत्री ने अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह ब्लू कलर की कुर्ती में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। अनुष्का ने अपने लुक को बिंदी और झुमकों के साथ कंप्लीट किया है।
विज्ञापन

11 of 11
दिशा परमार, राहुल वैद्य - फोटो : Instagram
दिशा परमार
टीवी की प्रिया यानी दिशा परमार अपने पति राहुल वैद्य के साथ छुट्टियां मनाने स्कॉटलैंड पहुंच गई हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं और अब दिशा ने अपने वेकेशन के फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। तस्वीरों में दोनों काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें