फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos of the day: बिकिनी में दिशा का बोल्ड अंदाज और अवनीत ने दिखाया किलर लुक, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

Thu, 08 Sep 2022 09:30 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
आज का सेलिब्रिटी अपडेट - फोटो : insta
बॉलीवुड से लेकर छोटे पर्दे तक, अभिनय की दुनिया से रोजाना कोई न कोई नई खबर सामने आती ही रहती है। सितारे अपने प्रोजेक्ट्स से जुड़ी जानकारियां तो साझा करते ही रहते हैं, वहीं तस्वीरों के जरिए अपनी निजी जिंदगी जैसे सेलिब्रेश, वेकेशन और खास लम्हों की अपडेट भी साझा करते रहते हैं। वहीं फैंस को भी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में जानने की काफी उत्सुकता रहती है। तो चलिए फोटोज ऑफ द डे के माध्यम से जानते हैं आज किस सेलिब्रिटी के द्वारा क्या अपडेट दिया गया है।
विज्ञापन

2 of 11
दिशा पाटनी - फोटो : Instagram
अभिनेत्री दिशा पाटनी अपनी बोल्डनेस के चलते अक्सर ही लाइमलाइट में बनी रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। दिशा की हर एक तस्वीर में उनकी कातिल अदाएं देख फैंस भी मदहोश हो जाते हैं। आज दिशा पाटनी ने एक बार फिर से बोल्ड अंदाज में अपनी तस्वीर साझा की है। एक्ट्रेस को व्हाइट कलर की बिकिनी पहन बीच पर अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करते देखा जा सकता है।
 
विज्ञापन

3 of 11
अवनीत कौर - फोटो : insta
छोटे पर्दे की एक्ट्रेस अवनीत कौर सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। वह अपनी तस्वीरों से फैंस को घायल कर देती हैं। आज भी अवनीत ने सिजलिंग लुक में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें वह ब्लू कलर की शर्ट में कातिलाना अंदाज में पोज करती नजर आ रही हैं। ओपन हेयर और न्यूड मेकअप के साथ एक्ट्रेस ने लुक को कंप्लीट किया है।

4 of 11
आलिया भट्ट - फोटो : insta
अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र कल सिनेमा घरों में बड़े स्तर पर रिलीज होने वाली है, जिसको लेकर एक्ट्रेस लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। प्रेग्नेंसी में भी आलिया अपने काम पर पूरा फोकस कर रही हैं। फिलहाल आज एक्ट्रेस ने एक बार फिर से ग्लैमरस लुक में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं।
विज्ञापन

5 of 11
अनन्या पांडे - फोटो : insta
एक्ट्रेस अनन्या पांडे काम से फुर्सत के पल निकालकर खूबसूरत वादियों का लुत्फ उठा रही हैं। आज एक्ट्रेस ने खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। जिनमें कुछ तस्वीरों में जहां वह खुद पोज करती नजर आ रही हैं वहीं इसके अलावा झील आदि मनोरम वादियों की तस्वीरों भी शेयर की हैं।
 
विज्ञापन

6 of 11
हुमा कुरैशी - फोटो : insta
अभिनेत्री हुमा कुरैशी अपनी वेब सीरीज महारानी 2 का जमकर प्रमोशन कर रही हैं। वह सोशल मीडिया पर भी लगातार एक्टिव हैं और अलग-अलग लुक्स में अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं। आज एक्ट्रेस ने रेड कलर का आउटफिट में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं।
विज्ञापन

7 of 11
रुबीना दिलैक - फोटो : insta
एक्ट्रेस रूबीना दिलैक अपने हर लुक से खूब लाइम लाइट बटोरती हैं। इस समय एक्ट्रेस झलक दिखला जा सीजन 10 को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। आज एक्ट्रेस जल परी बनी हुई नजर आ रही हैं। दरअसल आज रुबीना ने मर्मेड लुक में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

8 of 11
मृणाल ठाकुर - फोटो : insta
एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने अपना काम से तो खूब नाम कमाया ही है, इसके अलावा वह अपने सादगी भरे लुक्स से भी फैंस का दिल लूट लेती हैं। आज मृणाल ने अपनी जो लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें से एक तस्वीर में वह समंदर किनारे नजर आ रही हैं, तो वहीं दूसरी तस्वीर में उन्हें खूबसूरत वादियों के बूच देखा जा सकता है।

9 of 11
दिव्यांका त्रिपाठी, विवेक दहिया - फोटो : insta
एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी जिंदगी के खूबसूरत लम्हों को साझा करती रहती हैं। आज एक्ट्रेस ने अपने पति विवेक दहिया संग तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों को मुस्कुराते हुए पोज करते देखा जा सकता है। तस्वीर शेयर करते हुए दिव्यांका ने कैप्शन में लिखा- 'फ्रांसीसी मिष्ठान भंडार में वक्त बिताते विवेक!' विवेक एक दिन के दिल्ली विजिट का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठा रहे हैं।

10 of 11
कीर्ति सुरेश - फोटो : insta
दक्षिण भारत में ओणम का त्योहार  दस दिनों तक बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। 30 अगस्त से शुरू हुई इस पर्व का आज समापन था, जिसके मौके पर अभिनेत्री कीर्ति सुरेश ने बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस के पारंपरिक लुक में देखा जा सकता है। एक तस्वीर में वह रंगोली बनाती भी नजर आ रही हैं।
 
विज्ञापन

11 of 11
राजकुमार राव ने शेयर की अपने घर के गणपति जी की झलक - फोटो : insta
इन दिनों हर तरफ गणेश उत्सव की धूम मची हुई है। आज अभिनेता राजुकमार राव ने अपने घर के गणपति जी की तस्वीर साझा की है। अभिनेता ने तस्वीर शेयर करते हुए यह भी बताया कि ये प्रतिमा उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर बनाई है। राजकुमार राव ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- गणपति बप्पा मोरिया.... हमारे द्वारा बनाए गए सबसे प्यारे ऑरगैनिक गणपति।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें