शर्मिला टैगोर, मंसूर अली खान पटौदी
- फोटो : सोशल मीडिया
शर्मिला टैगोर ने अपने जीवनसाथी के रूप में मशहूर क्रिकेटर और भारतीय टीम के कप्तान रहे मंसूर अली खान पटौदी को चुना। मंसूर अली खान से शर्मिला की पहली मुलाकात उनके कोलकाता स्थित घर पर ही हुई थी। पटौदी अपने किसी दोस्त के साथ वहां एक कार्यक्रम में गए थे। शर्मिला नवाब पटौदी को देखते ही फिदा हो गई थीं, वहीं नवाब भी शर्मिला की मुस्कान के कायल थे।