मशहूर फैशन और बॉलीवुड फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी की मां प्रभा रत्नानी का गुरुवार को हो गया। सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी खुद डब्बू रत्नानी दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- ‘रेस्ट इन पीस मॉम’।
डब्बू रत्नानी की मां लंबे समय से बीमार चल रही थीं। जानकारी के अनुसार, डब्बू रतनानी की मां का अंतिम संस्कार शुक्रवार दोपहर 12.30 बजे सांता क्रूज स्थित हिंदू शमशान घाट में अंतिम संस्कार होगा।
डब्बू रत्नानी अपने कैलेंडर के लिए भी मशहूर हैं। उनके कैलेंडर में बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां जुड़ती हैं।
डब्बू हर साल नए और अलग अंदाज में कैलेंडर लॉन्च करते हैं। उनके साथ बॉलीवुड के लगभग सभी कलाकार काम कर चुके हैं।