फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका नहीं अमेरिकी रैपर के साथ रणवीर सिंह ने मनाई होली, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

Sat, 03 Mar 2018 03:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
फरेल विलियम्स और रणवीर सिंह
होली एक ऐसा त्योहार है जो ना केवल देश में बल्कि विदेशी भी मनाते हैं। जी हां, बॉलीवुड में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने अमेरिकन रैपर, सिंगर और प्रोड्यूसर फरेल विलियम्स के साथ होली का जश्न मनाया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
फरेल विलियम्स मुंबई में स्पोर्ट्स वियर कंपनी के प्रचार के लिए आए थे। रणवीर सिंह और फरेल दोनों इस कंपनी के ब्रांड एंबेसडर हैं। होली इवेंट के मौके पर अमेरिकन रैपर फरेल रणवीर सिंह के गाने 'खलीबली' पर जमकर थिरके। 
 
विज्ञापन

3 of 4
बांद्रा के ताज में आयोजित कार्यक्रम में सभी ने अबीर और फूलों से होली खेली। कार्यक्रम की होस्टिंग रणवीर सिंह ने की। इसकी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर छाई हुई हैं। तस्वीरों में रैपर फैरल के साथ रणवीर सिंह होली लुक में कमाल के दिख रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
इस इवेंट में बॉलीवुड की कई हस्तियां मौजूद रहीं। वीजे अनुशा दांडेकर, सेलिब्रिटी शेफ सारा टोड, मिनी माथुर और उनके दो बच्चे कार्यक्रम में पहुंचे। 11 बार ग्रेमी अवॉर्ड विनर फरेल ने होली को खूब एंजॉय किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें