फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PFI Ban: विवेक अग्निहोत्री ने PFI को बताया अर्बन नक्सल का मुख्यालय, बोले- खुशी है कि मैं इसकी हार देख रहा हूं

Wed, 28 Sep 2022 10:22 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
केंद्र सरकार ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) और उससे जुड़े संगठनों पर पांच साल के लिए बैन लगा दिया है। कई राज्यों ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया को बैन करने की मांग की थी। इसके साथ ही गृह मंत्रालय ने इस संगठन के काले कारनामों की लंबी सूची भी जारी की है। वहीं, 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने भी इस पर अपनी राय दी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है।
विज्ञापन

2 of 4
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री आए दिन अपने बयानों के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में उन्होंने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर लगी पाबंदी को लेकर ट्वीट किया है। विवेक ने लिखा, आखिर में किसी ने तो पीएफआई पर प्रतिबंध लगाने की हिम्मत की। इसके साथ उन्होंने पीएफआई को अर्बन नक्सल का मुख्यालय बताते हुए भारत का सबसे बड़ा दुश्मन बताया और कहा कि मुझे खुशी है कि मैं अपने जीवनकाल में अर्बन नक्सलियों की हार देख रहा हूं। 

PFI का खूनी खेल उजागर: तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक की नृशंस हत्याओं में हाथ, पढ़ें किन कारणों से लगा बैन

 
विज्ञापन

3 of 4
PFI Crackdown - फोटो : Agency (File Photo)
बता दें कि केंद्रीय जांच एजेंसियों ने दो बार देशभर में छापेमारी की थी। इसके बाद इस संगठन के 300 से ज्यादा कार्यकर्ताओं और नेताओं को दबोचा गया। यह छापामार कार्रवाई 22 और 27 सितंबर को की गई थी। जांच एजेंसियों की सिफारिश के बाद गृह मंत्रालय ने इन पर पांच साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। पीएफआई के तार खतरनाक आतंकी संगठन आईएसआईएस से भी जुड़े हुए है।

What Is PFI: पीएफआई क्या है, कैसे पड़ी इसकी नींव? किन खतरनाक मंसूबों से करता है काम? जानें यहां सबकुछ
विज्ञापन

4 of 4
विवेक रंजन अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
विवेक अग्निहोत्री की बात करें तो इस साल उनकी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' रिलीज हुई थी। 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार को दिखाती इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। वहीं, अब विवेक 'दिल्ली फाइल्स' भी लेकर आने वाले है। इस फिल्म की तैयारी उन्होंने शुरू कर दी है।

Raju Srivastav: राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा का बिग बी के नाम भावुक नोट, कहा- साथ देने के लिए शुक्रिया अंकल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें