फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के बाद मुंबई से 'जीरो' को झटका, शाहरुख के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा शख्स

Tue, 13 Nov 2018 12:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

बादशाह शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म जीरो रिलीज होने से पहले ही एक सीन को लेकर विवादों में घिर चुकी है। दिल्ली के बाद अब मुंबई से भी 'जीरो' के लिए ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर शाहरुख के साथ-साथ उनके फैंस को झटका लग सकते है। बता दें कि अमृतपाल खालसा नाम के व्यक्ति ने बॉम्बे हाईकोर्ट में फिल्म को लेकर एक याचिका दायर की है। 
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान की जीरो पर सिख समुदाय ने विरोध जताया
बादशाह शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म जीरो रिलीज होने से पहले ही एक सीन को लेकर विवादों में घिर चुकी है। दिल्ली के बाद अब मुंबई से भी 'जीरो' के लिए ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर शाहरुख के साथ-साथ उनके फैंस को झटका लग सकते है। बता दें कि अमृतपाल खालसा नाम के व्यक्ति ने बॉम्बे हाईकोर्ट में फिल्म को लेकर एक याचिका दायर की है। 
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान की जीरो पर सिख समुदाय ने विरोध जताया
खबरों के अनुसार, इस याचिका में शाहरुख खान की आगामी फिल्म जीरो के पोस्टर को लेकर आपत्ति जताई गई है। दरअसल फिल्म के एक पोस्टर में शाहरुख ने कृपाण धारण की हुई है। याचिका में पोस्टर को हटाने की बात कही गई है। फिल्म के पोस्टर में शाहरुख गले में कृपाण पहने हुए हैं। जिसे सिखों के पवित्र पांच ककारों में से एक बताया गया है। इस पर उन्होंने आपत्ति जताई है।
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान
बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है । इस फिल्म में शाहरुख के अलावा कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी लीड रोल में नजर आएंगी । फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है । साथ ही फैंस शाहरुख के बउआ सिंह वाले किरदार को पसंद कर रहे हैं। इसी बीच एक याचिका में फिल्म के एक सीन को लेकर आपत्ति जताई गई है।

4 of 5
शाहरुख खान
इससे पहले दिल्ली सिक्ख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सवाल उठाए थे। कमेटी के अनुसार, फिल्म के प्रोमो में सिक्खों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है। नॉर्थ एवेन्यू पुलिस थाने में शिकायत देने के बाद कमेटी के महासचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि उनको संगत से बहुत शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिस में ‘जीरो’ के प्रोमो के कारण सिखों की भावनाओं को ठेस पहुंचने की बात कही गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shahrukh khan - फोटो : Screengrab
सिरसा ने पुलिस को बताया कि सिख धर्म के अनुसार अमृतधारी व्यक्ति ही कृपाण धारण कर सकता है। उन्होंने मांग की है कि इस खिलवाड़ पर फिल्म के मुख्य कलाकार शाहरुख खान सहित निर्माताओं पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने फिल्म का प्रोमो भी तत्काल रुकवाने की मांग की है। सिख ऐसीं शरारत भरी हरकतें न फिल्मों में और न ही असली जीवन में कभी बर्दाश्त नहीं कर सकते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें