फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति में चमकें रजनीकांत, इसके लिए फैंस ने ऐसी मन्नत मांगी, PETA को आना पड़ा बीच में

Sun, 07 Jan 2018 12:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रजनीकांत - फोटो : self
साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने हाल ही में राजनीति में एंट्री करने की घोषणा की है। इसको लेकर उनके फैंस की खुशी को कोई ठिकाना ही नहीं है। इतना ही नहीं उनके फैंस ने अपने भगवान तुल्य रजनीकांत की राजनीति में सफलता के लिए मंदिर में बकरों की कुर्बानी करने का ऐलान कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 4
rajnikanth
तमिलनाडु में बकरों की कुर्बानी के लिए जोरों से तैयारी शुरू हो गई है। रजनीकांत के फैंस के इस कदम का पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (PETA) ने विरोध किया है। इतना ही नहीं संस्था ने इसके लिए रजनीकांत से भी गुहार लगाई है। पेटा ने कहा है कि रजनी अपने फैंस को बकरे काटने से रोकें।
विज्ञापन

3 of 4
रजनी बदलेंगे तमिलनाडु की किस्मत - फोटो : Film Still
PETA के अधिकारी निकुंज शर्मा इसके लिए रजनीकांत को खत लिखकर कहा है कि, 'आप जो पॉवर आपके पास है, वह सभी जीवत प्राणियों की रक्षा में काम आ सकती है।' पेटा ने आगे कहा है कि उनके पास लगातार लोगों के फोन और मैसेज आ रहे हैं जिसमें लोगों ने इस कदम पर चिंता जाहिर की है कि जश्न के लिए बड़े पैमाने पर गोट स्लटरिंग की योजना है
विज्ञापन

4 of 4
rajnikanth
पेटा के मुताबिक जीवों पर मंदिर में चाकू से कटाई करना क्रूर और असंवैधानिक हैं। इसके साथ ही पेटा ने जानवरों की अवैध हत्या को गैरकानूनी करार देते हुए पुलिस प्रशासन से भी गुजारिश की है। बता दें कि तमिलनाडु में रजनीकांत को उनके फैंस उन्हें भगवान की तरह पूजते हैं। कई जगह तो उनके मंदिर भी बनाए गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें