फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 साल बाद साथ आ रहे रामगोपाल वर्मा और नागार्जुन, लेकिन दे डाला ये अजीबोगरीब बयान

Mon, 20 Nov 2017 07:10 PM IST
टीम डिजिटल/ नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
रामगोपाल वर्मा की गिनती इंडस्ट्री के उन डायरेक्टर्स में की जाती है जो अपने बेबाक बयानों से अक्सर फैंस के गुस्से का शिकार होते हैं। सोमवार को अपनी नई फिल्म की लॉन्चिंग सेरेमनी के मौके पर भी रामगोपाल वर्मा ने एक अजीबोगरीब बयान दे डाला।
विज्ञापन

2 of 5
अपने विरोधियों पर तंज कसते हुए रामू ने कहा कि लोग मुझे कहते हैं मैं अपना मानसिक संतुलन खो चुका हूं । हां ये सच है, मैं पागल हूं। वो ये भी कहते हैं कि अब मुझमें फिल्मों को लेकर वो बात नहीं रही, मैं खत्म हो चुका हूं। मुझे लगता है कि ये सच नहीं और नागार्जुन के साथ ये मेरी फिल्म साबित करेगी कि मैं क्या कह रहा हूं।'
विज्ञापन

3 of 5
दरअसल, रामगोपाल वर्मा और साउथ सुपरस्टार अक्केनी नागार्जुन दोबारा साथ में धूम मचाने को तैयार है। नागार्जुन के साथ अभी बन रही फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है। मगर फिल्म का प्रोडक्शन उसी अन्नपूर्णा स्टूडियो से शुरू हो रहा है, जहां से दोनों ने 'शिवा' का किया था।

4 of 5
याद हो कि 1989 में अक्केनी नागार्जुन को लीड हीरो लेकर रामगोपाल वर्मा ने एक फिल्म बनाई थी 'शिवा'। इस फिल्म से नागार्जुन न सिर्फ दक्षिण में बल्कि उत्तर भारत में भी जाना पहचाना चेहरा बन गए थे। अब रामगोपाल बॉक्स ऑफिस पर बूमरैंग की तरह जोरदार वापसी चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यह खबर तब चर्चा में आई जब नागार्जुन ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर इसकी घोषणा की। साथ में उन्होंने नागार्जुन ने लिखा 28 साल पहले एक फिल्म ने मेरी जिंदगी बदल दी थी और अब फिर वही होने जा रहा है। फिल्म से जुड़े दो भी फोटो भी अपलोड किए गए, जिसे देख कर लग रहा है कि यह फिल्म पुलिस पर होगी।
  28 years ago a film called shiva changed my life and now again another film/what I’m feeling now is something I cannot describe! I only wish that life was so exciting every day👍 #NagRGV4 pic.twitter.com/LxRnQuO0Hv — Nagarjuna Akkineni (@iamnagarjuna) November 20, 2017
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें