जनाब, रजनीकांत ने फेसबुक और इंस्टाग्राम को ज्वाइन नहीं किया बल्कि फेसबुक और इंस्टाग्राम ने रजनीकांत को ज्वॉइन किया है। ऐसा कहना है सोशल मीडिया यूजर्स का। फिल्म 'कबाली' के सुपरहिट डायलॉग Vannakam! Vandhuten nu sollu यानी 'बता दो, मैं आ गया हूं' के साथ थलाइवा ने जैसे ही एंट्री मारी, लाइक्स की बरसात होनी शुरू हो गई। उनके फॉलोवर्स की तादाद भी तेजी से बढ़ती जा रही है।